ऐपशहर

अगरबत्ती के आयात पर प्रतिबंध, लाइसेंस का नियंत्रण लागू

केंद्र सरकार ने अगरबत्ती तथा इससे जुड़े उत्पादों पर रोक लगा दी है। इसका प्रमुख कारण देश में चीन तथा वियतनाम से इनका आयात बहुत ज्यादा बढ़ना है।

भाषा 1 Sep 2019, 8:47 am
नई दिल्ली
नवभारतटाइम्स.कॉम agarbatti

केंद्र सरकार ने देश में अगरबत्ती और इससे जुड़े अन्य उत्पादों के आयात पर शनिवार को रोक लगा दी। इसकी प्रमुख वजह इनका चीन और वियतनाम जैसे देशों से आयात बहुत अधिक बढ़ना है। अब इन उत्पादों के आयातकों को आयात के लिए सरकार से लाइसेंस लेना होगा।

विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा, ‘अगरबत्ती और अन्य खुशबूदार जलाने योग्य पदार्थों की आयात नीति को संशोधित कर मुक्त से प्रतिबंधित कर दिया गया है।’ इसके अलावा, कमरे इत्यादि को सुगन्धित करने में उपयोग होने वाले अन्य पदार्थों को भी प्रतिबंधित किया गया है।

इनका आयात 2017-18 में 75.1 लाख डॉलर का था, जो 2018-19 में बढ़कर 1.23 करोड़ डॉलर हो गया। इसी तरह अगरबत्ती एवं अन्य सुगन्धित पदार्थों का आयात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 1.77 करोड़ डॉलर रहा। वित्त वर्ष 2018-19 में इनका आयात 8.35 करोड़ डॉलर था।

अगला लेख

Businessकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग