कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें ताजा रेट
फ्यूचर ग्रुप का जल्द अधिग्रहण करना चाहती है रिलायंस
दूसरी तरफ रिलायंस की तरफ से प्रेस नोट जारी कर कहा गया कि हम इस डील को जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। इंडियन लॉ के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए लीगल एक्सपर्ट्स से सलाह के बाद ही इस डील पर मुहर लगी है। ऐसे में यह मामला विश्व के दो दिग्गज उद्योगपतियों के बीच हो गया है। जेफ बेजोस दुनिया के सबसे रईस हैं तो मुकेश अबांनी भी टॉप-10 रईसों में शामिल हैं।
जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 189 बिलियन डॉलर
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स पर 26 अक्टूबर को उपलब्ध लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, जेफ बेजोस 189 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर हैं। इस साल उनकी संपत्ति में 74 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। बिल गेट्स 125 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति में 11.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग 108 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति में इस साल अब तक 29.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
एलन मस्क की संपत्ति 74 अरब डॉलर बढ़ी
चौथे नंबर पर टेस्ला के एलन मस्क हैं। उनकी कुल संपत्ति 102 अरब डॉलर है। उनकी संपत्ति में 74 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। पांचवें नंबर पर बर्नार्ड ऑर्नोल्ट हैं। उनकी कुल संपत्ति 94.5 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में अब तक 10.7 अरब डॉलर की गिरावट आई है।
मुकेश अंबानी की कुल दौलत 80.6 अरब डॉलर
छठे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं। उनकी कुल संपत्ति 80.6 अरब डॉलर है। उनकी संपत्ति में इस साल अब तक 22 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। सातवें पर 80.5 अरब डॉलर के साथ वॉरेन बफेट, 78 अरब डॉलर के साथ स्टीव बॉल्मर आठवें नंबर पर, नौवें नंबर पर लैरी पेज और दसवें नंबर पर सर्गी ब्रिन हैं। लैरी पेज और सर्गी ने मिलकर गूगल की स्थापना की थी।