ऐपशहर

मंदी से जूझ रही दुनिया के लिए भारत 'शाइनिंग स्पॉट' : मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि दुनियाभर के देशों के लिए भारत साइनिंग स्पॉट है। जहां दूसरे देश मंदी के खतरे से जूझ रहे हैं, भारत स्थिरता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था 40 ट्रिलियल डॉलर तक पहुंच जाएगी।

Curated byबविता झा | नवभारतटाइम्स.कॉम 29 Dec 2022, 11:01 am
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्री की कमान संभालते हुए बीस साल पूरे होने के बाद कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने आज रिलायंस फैमिली डे फाउंडेशन 2022 में शिरकत की। मुकेश अंबानी ने इस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हम ऐसे वक्त में जी रहे हैं जब दुनिया 21वीं सदी को भारत की सदी के तौर पर देख रहा है। दुनियाभर की निगाहें हम पर हैं। अगले 25 साल बदलाव के हैं। ये साल भारत के 5000 साल पुराने इतिहास के लिए परिवर्तनकारी होने जा रहे हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम mukesh ambani
मुकेश अंबानी


उन्होंने कहा कि हम भारत को विकास की ओर ले जा रहे हैं। साल 2047 तक भारत 40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकती हैं। हम स्थिर तरीके से इस स्थाई लक्ष्य को पा सकेंगे। भारत को युवा जनसंख्या बढ़ रही है, जो तकनीक के दम पर इस लक्ष्य को पाने की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कभी अभाव, कमी, गरीबी से जूझ रहा भारत अब समृद्धि, अवसरों की प्रचुरता से संपन्न हैं। उन्होंने कहा कि जहां दुनिया के कई देशों में अनिश्चितता, अस्थिरता और मंदी का दौर देखा जा रहा है, वहां भारत को विश्व स्तर पर 'शाइनिंग स्पॉट' के रूप में देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि 28 दिसंबर को मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्री के चैयरमैन के तौर पर 20 साल पूरे कर लिए हैं। इन 20 सालों में मुकेश अंबानी में रिलायंस को नई ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया है। उनके नेतृत्व में कंपनी की इनकम, उनके मार्केट कैप, मुनाफे, आय सबसे बढ़ोतरी हुई और सबसे डबल डिजीट का आंकड़ा छू लिया। आंकड़ों के मुताबिक मुकेश अंबानी के नेतृत्व में कंपनी की आय 20 गुना तक बढ़ गई। उनके नेतृत्व में म केवल कंपनी की आय में बढ़ोतरी हुई है बल्कि निवेशकों के भी खूब फायदा हुआ है। इन 20 सालों में 87 हजार करोड़ प्रति वर्ष की दर से निवेशकों को 17.4 लाख करोड़ रु का लाभ हुआ। मुकेस अंबानी ने गूगल, फेसबुक जैसी बड़ी कंपनियों से निवेश हासिल किया है।
लेखक के बारे में
बविता झा
बवीता झा नवंबर 2022 से नवभारतटाइम्स.कॉम के साथ कार्यरत हैं। टीवी के साथ पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। बिजनस जगत की खबरों को रोचकता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी खासी रुचि है। दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद टीवी और डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। पढ़ने- लिखने के साथ उन्हें स्टेज शो का अनुभव है।... और पढ़ें

अगला लेख

Businessकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग