ऐपशहर

विश्व के चौथे सबसे रईस बने मुकेश अंबानी, इस साल अब तक जोड़े 1.7 लाख करोड़

देश के सबसे अमीर, एशिया के सबसे अमीर और विश्व के टॉप-10 अमीरों में शामिल मुकेश अंबानी की संपत्ति बहुत तेजी से बढ़ रही है। कुछ दिन पहले की बात है जब वे टॉप-10 लिस्ट में शामिल हुए थे। ताजा जानकारी के मुताबिक अब वे दुनिया के चौथे सबसे अमीर हो गए हैं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 8 Aug 2020, 3:10 pm
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अब विश्व के चौथे सबसे अमीर शख्स हो गए हैं। उनसे आगे केवल अब फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और ऐमजॉन के जेफ बेजोस हैं। मुकेश अंबानी ने फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट फैमिली को पछाड़ कर चौथा स्थान काबिज किया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम mukesh ambani world 4th richest person
विश्व के चौथे सबसे रईस बने मुकेश अंबानी, इस साल अब तक जोड़े 1.7 लाख करोड़


कोरोना काल में इस दवा कंपनी का लाभ 54% बढ़ा

जेफ बेजोस

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक ऐमजॉन के बॉस जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 187 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 72.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

बिल गेट्स

दूसरे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स हैं। उनकी कुल संपत्ति 121 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 7.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

मार्क जुकरबर्ग

तीसरे नंबर पर फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग हैं। उनकी कुल संपत्ति 102 अरब डॉलर है। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 23 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। मार्क जुकरबर्ग पहली बार 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल हुए हैं और वर्तमान में इस क्लब में केवल तीन अमीर हैं जो टॉप-3 के हैं।

मुकेश अंबानी

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के चौथे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आते हैं। उनकी कुल संपत्ति 80.6 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 22 अरब डॉलर डॉलर का इजाफा हुआ है। कोरोना महामारी के दौरान कंपनी ने जियो प्लैटफॉर्म्स में विनिवेश की प्रक्रिया शुरू की और 1.5 लाख करोड़ से ज्यादा का फंड इकट्ठा किया। इस शुक्रवार को रिलायंस का शेयर 2146 रुपये पर बंद हुआ। 27 जुलाई को इसने 2198 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ था।

बर्नार्ड अर्नाल्ट फैमिली

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर अब बर्नार्ड अर्नाल्ट फैमिली है। उनकी कुल संपत्ति 80.2 अरब डॉलर है। टॉप-5 में ये पहले कारोबारी हैं, जिनकी संपत्ति को इस साल नुकसान हुआ है। इस साल अब तक इनकी संपत्ति को 25 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है।

अगला लेख

Businessकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग