चंडीगढ़, 19 जून :भाषा: पंजाब राज्य वस्तु एवं सेवा कर :जीएसटी: विधेयक आज राज्य विधानसभा में आम सहमति से पारित हो गया। विा मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने विधानसभा में यह विधेयक पेश किया। विधेयक के पारित होने से पहले पूर्व विा मंत्री तथा शिरोमणि अकाली दल के नेता परमिन्दर सिंह ढींढ़सा, आप नेता कंवर संधु तथा भाजपा विधायक सोम प्रकाश ने इस पर अपनी बात रखी। संधु ने जीएसटी के तहत उच्च कर के कारण कृषि कच्चे माल तथा उपकरणों के महंगा होने को लेकर चिंता जतायी। आप विधायक ने यह भी कहा कि जीएसटी क््िरुयान्वयन के बाद पंजाबी सिनेमा पर असर पड़ेगा। उन्होंने यह जानना चाहा कि क्या जीएसटी के अमल में आने के साथ राज्य की विाीय स्वायाता प्रभावित होगी। ढींढ़सा ने कृषि कच्चे माल पर शून्य कर की मांग की। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसा नहीं किया गया तो राज्य के किसान प्रभावित होंगे। भाषा
पंजाब विधानसभा ने जीएसटी विधेयक आम सहमति से पारित किया
चंडीगढ़, 19 जून :भाषा: पंजाब राज्य वस्तु एवं सेवा कर :जीएसटी: विधेयक आज राज्य विधानसभा में आम सहमति से पारित हो गया।
भाषा 19 Jun 2017, 6:30 pm