जयपुर, 19 फरवरी (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वित्त वर्ष 2020-21 के लिए राज्य का बजट गुरुवार को विधानसभा में पेश करेंगे। गहलोत के पास वित्त विभाग भी है। वह गुरुवार सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, गहलोत ने बुधवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त निरंजन आर्य, सचिव वित्त (बजट) हेमन्त गेरा, सचिव वित्त (राजस्व) डॉ. पृथ्वीराज, विशिष्ट सचिव वित्त (व्यय) सुधीर शर्मा तथा निदेशक बजट शरद मेहरा और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में बजट दस्तावेज को अंतिम रूप दिया। दिसंबर 2018 में सत्ता में आई कांग्रेस सरकार के लिए यह दूसरा बजट होगा।
राजस्थान का बजट गुरुवार को

भाषा 19 Feb 2020, 1:25 pm