चंडीगढ़, 19 दिसंबर (भाषा) पंजाब में कपास उत्पादन इस वर्ष 18 लाख गांठ रहने का अनुमान है। सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह एक नया रिकार्ड होगा। पिछले साल 12.23 लाख गांठ उत्पादन था। सरकार ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘चालू सत्र में कपास का उत्पादन 18.20 लाख गांठ होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष में 12.23 लाख गांठ था। पिछले साल के 9.31 क्विंटल प्रति एकड़ के मुकाबले इस बार 10 क्विन्टल प्रति एकड़ का उत्पादन होने की उम्मीद है।’’ मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कपास के रिकॉर्ड उत्पादन के लिए राज्य के किसानों को विशेषकर राज्य के मालवा क्षेत्र के किसानों को बधाई दी है। उन्होंने कृषि विभाग को अगले खरीफ मौसम के लिए कपास उत्पादकों को समय पर अग्रिम समर्थन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अमरिंदर के पास कृषि विभाग भी है। बयान में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री की पहल पर, भारतीय कपास निगम ने समय रहते हस्तक्षेप किया जिसके कारण 4.36 लाख क्विंटल कपास की खरीद हुई है, जो राज्य की मंडियों में आये कुल उपज का लगभग 20 प्रतिशत भाग है।’’ अमरिंदर ने किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज और कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग के साथ मिलकर काम करने के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना की भी सराहना की।
पंजाब में रिकॉर्ड कपास उत्पादन की उम्मीद
चंडीगढ़, 19 दिसंबर (भाषा) पंजाब में कपास उत्पादन इस वर्ष 18 लाख गांठ रहने का अनुमान है। सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह एक नया रिकार्ड होगा। पिछले साल 12.23 लाख गांठ उत्पादन था। सरकार ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘चालू सत्र में कपास का उत्पादन 18.20 लाख गांठ होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष में 12.23 लाख गांठ था। पिछले साल के 9.31 क्विंटल प्रति एकड़ के मुकाबले इस बार 10 क्विन्टल प्रति एकड़ का उत्पादन होने की उम्मीद है।’’ मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कपास के रिकॉर्ड उत्पादन के
भाषा 19 Dec 2019, 7:00 pm