क्या कम हो रही है सोने की चमक? केवल इस महीने में 4000 रुपये हुआ सस्ता
RTGS नियम
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि 1 दिसंबर 2020 से RTGS ट्रांजैक्शन की सुविधा 24 घंट के लिए उपलब्ध होगी। कोरोना काल में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में काफी तेजी आई है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय बैंक ने यह फैसला किया है। पहले आरबीआई ने NEFT के नियमों में भी बदलाव किया था। मौजूदा नियमों के मुताबिक दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़ कर महीने के सभी वर्किंग डे पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक आरटीजीएस की मदद से फंड ट्रांसफर किया जा सकता है।
नई ट्रेन
एक दिसंबर से मुंबई-हावड़ा डेली सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन फिर से शुरु किया जा रहा है। मुंबई-हावड़ा ट्रेन अपने पुराने समय पर ही चलेगी। इसके समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबलपुर-नागपुर स्पेशल ट्रेन भी एक दिसंबर से शुरु हो रही है। लॉकडाउन के बाद से इसकी सेवा बंद थी। इसके कारण जबलपुर और नागपुर के लिए यात्रियों को परेशानी हो रही थी। रीवा स्पेशल और सिंगरौली स्पेशल ट्रेन का संचालन भी एक दिसंबर से किया जाएगा। इन दोनों ट्रेनों का संचालन जबलपुर के मदनमहल स्टेशन से किया जाएगा।इन नई ट्रेनों में झेलम एक्सप्रेस (Jhelum Express) और पंजाब मेल (Punjab Mail) भी शामिल हैं। ये दोनों ही ट्रेन नॉर्मल कैटेगरी में चलाई जाएंगी।