नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) गूगल को बुधवार को ‘इंडेक्सिंग समस्या’ का सामना करना पड़ा। इसके चलते उसके सर्च इंजन पर परिणाम दिखने की गति धीमी रही। गूगल वेबमास्टर्स ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने इंडेक्सिंग समस्या का सामना किया जिसके चलते सर्च परिणामों के दिखने में देरी आयी। कंपनी ने इसका कोई कारण नहीं बताया है। इंडेक्सिंग एक पृष्ठ स्तरीय प्रक्रिया है जिसका उपयोग सर्च इंजन करते हैं। इसमें सर्च इंजन परिणाम दिखाने के लिए प्रत्येक पेज को अलग-अलग पढ़ते हैं।
गूगल पर सर्च परिणाम रहे धीमे

भाषा 22 May 2019, 10:27 pm