ऐपशहर

ट्रंप ने फिर कहा, भारत ने अमेरिकी उत्पादों पर ‘बड़ा शुल्क’ लगाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर आयात शुल्क को लेकर भारत सहित कई देशों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कुछ देशों की वजह से अमेरिका को अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है।

भाषा 29 Apr 2019, 4:09 pm
वॉशिंगटन
नवभारतटाइम्स.कॉम trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने आयात शुल्क को लेकर एक बार फिर भारत पर निशाना साधा है। उन्होंने अमेरिकी उत्पादों पर भारत की ओर से लगाए गए ‘बड़े शुल्क’ की आलोचना करते हुए कहा कि भारत ने अमेरिका के कागज के उत्पादों तथा प्रसिद्ध हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पर काफी ऊंचा शुल्क लगाया हुआ है। उन्होंने कहा कि ऊंचे शुल्कों की वजह से अमेरिका को भारत, चीन और जापान जैसे देशों से अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है।

ट्रंप ने रविवार को विस्कोंसिन राज्य के ग्रीन बे शहर में रिपब्लिकन पार्टी की एक राजनीतिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सभी देश पिछले कई सालों से अमेरिका को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार भारत को ‘शुल्कों का राजा’ कहते रहे हैं।

उनका कहना है कि अमेरिकी उत्पादों पर भारत कई वर्षों से काफी ऊंचा शुल्क लगा रहा है। अपने समर्थकों की नारेबाजी के बीच ट्रंप ने कहा कि चीन, जापान और भारत जैसे कई देशों की वजह से अमेरिका को अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘आप किसी भी देश का नाम लें, हमें नुकसान हुआ है, लेकिन आगे हम नुकसान नहीं सहेंगे।’ उन्होंने कहा कि विदेशी कागज के उत्पादों पर अमेरिका से काफी ऊंचा शुल्क वसूला जा रहा है।

अगला लेख

Businessकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग