नई दिल्ली: अगर कोई आपसे पूछे कि दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज कौन सा है तो आपके दिमाग में टाइटैनिक जहाज का नाम आएगा। टाइटैनिक कभी दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज हुआ करता था। लेकिन आज के समय में दुनिया का सबसे बड़ा जहाज 'सिंफनी ऑफ द सीज'(Symphony Of The Seas) है। इस जहाज पर हर वो सुविधा मौजूद है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। ये फुटबॉल के मैदान से भी ज्यादा बड़ा है। इसका वजन करीब दो लाख 30 हजार टन है। अमेरिका की रॉयल कैरिबियन क्रूजेस लिमिटेड कंपनी ने अपना ही रेकॉर्ड तोड़ते हुए एक बार फिर दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप पेश किया है। आइए आपको बताते हैं इसकी विशेषताओं के बारे में। समुद्र पर तैरते एक शहर के जैसा है ये जहाज
सिंफनी ऑफ द सीज इतना बड़ा है कि ये समुद्र पर तैरते किसी शहर के जैसा ही लगता है। इससे पहले हार्मनी ऑफ द सीज दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप था। रिपोर्ट के मुताबिक, सिंफनी ऑफ द सीज को बनाने में तीन साल का समय लगा। साल 1912 में डूबे टाइटैनिक क्रूज शिप 9 मंजिलों का था और उसका वजन 51 हजार 310 टन था।
2 हजार से ज्यादा क्रू मेंबर्स, हजारों कैबिन
दुनिया के सबसे बड़े क्रूज शिप में 2 हजार 774 कैबिन हैं और इसमें 6 हजार 680 यात्रियों की जगह है। इतना ही नहीं यह जहाज 2 हजार 200 क्रू मेंबर्स के साथ यात्रा पर निकलता है। इस जहाज की चौड़ाई 215.5 फीट है जबकि लंबाई 1188 फीट है। इसकी रफ्तार 40.74 किलोमीटर प्रति घंटा है।
जहाज पर सैर सपाटे का खास इंतजाम
जहाज पर सैर सपाटे के खास इंतजाम किए गए हैं। इस जहाज पर बच्चों के लिए वॉटर पार्क बनाए गए हैं। इसके अलावा जहाज पर 10 मंजिला स्लाइडिंग भी तैयार कराई गई है। जहाज के बीचों-बीच सेंट्रल पार्क और इसके एक हिस्से से दूसरे हिस्से पर जाने के लिए बोर्डवॉक बनाया गया है। इसके अलावा जहाज के रॉयल हिस्से पर सैर-सपाटे के लिए खास किनारे भी हैं। इस जहाज की कीमत 8711 करोड़ रुपये है। इसमें दुनियाभर की तमाम सुविधाएं मौजूद हैं।
मनोरंजन का पूरा इंतजाम
इस जहाज पर मनोरंजन के लिए एयर हॉकी टेबल, पिंग पोंग टेबल, 85 इंच स्क्रीन वाला निजी सिनेमाघर, वीडियो गेम लाइब्रेरी, हॉट टब और लाउंज भी हैं। जहाज में एक 8 डेक, कृत्रिम सर्फ सिम्युलेटर, जिप वायर, आइस रिंक, छोटा गोल्फ कोर्स, चढ़ाई करने के लिए दीवारें और एक विशाल बास्केटबॉल कोर्ट है। जहाज पर पूल एंड स्पोर्ट्स जोन के अलावा सी स्पा और फिटनेस सेंटर, जिम और मनोरंजन के लिए थिएटर भी मौजूद है।