नई दिल्ली
सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने आज फिर डीजल के दाम (Diesel Price) में तगड़ी बढ़ोतरी कर दी। देश भर में आज डीजल के दाम में प्रति लीटर 25 पैसे की बढ़ोतरी की गई। इससे पहले, परसों भी डीजल के दाम 20 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। हालांकि फिलहाल पेट्रोल (Petrol Price) को जस का तस छोड़ दिया गया है। दिल्ली के बाजार (Delhi Market) में रविवार को इंडियन ऑयल (IOC) के पंप पर पेट्रोल प्रति लीटर 101.19 रुपये पर स्थिर रहा। लेकिन डीजल 25 पैसे की छलांग लगा कर 89.07 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इस साल मई से जुलाई के बीच 11.52 रुपये महंगा हो चुका है पेट्रोल
इस साल की पहली तिमाही के दौरान कई राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की प्रक्रिया चलने की वजह से बीते मार्च और अप्रैल में पेट्रोल की कीमतों (Petrol Price) में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। इसलिए, उस दौरान कच्चा तेल महंगा (Crude Oil Dearer) होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। लेकिन, बीते चार मई से इसकी कीमतें खूब बढ़ी। कभी लगातार तो कभी ठहर कर, 42 दिनों में ही पेट्रोल 11.52 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। हालांकि, हरदीप सिंह पुरी के पेट्रोलियम मंत्री (Petroleum Minister) बनने के बाद बीते 18 जुलाई से इसके दाम स्थिर थे। रक्षा बंधन के दिन, इसके दाम में महज 20 पैसे की कमी की गई थी। उसके दो दिन बाद भी 15 पैसे की कमी हुई है। उसके बाद एक सितंबर और पांच सितंबर को इसके दाम फिर 15-15 पैसे घटे थे।
यह भी पढ़ें: अरबपति एलन मस्क और गायिका ग्रिम्स का हुआ ब्रेकअप, तीन साल बाद टूटा रिश्ता
पेट्रोल को छोड़ कर आगे बढ़ रहा है डीजल
अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कच्चा तेल भले ही महंगा बिक रहा हो, लेकिन लेकिन यहां सरकारी तेल कंपनियां (Government Oil Companies) उस हिसाब से कीमतों में बढ़ोतरी नहीं कर रही हैं। वैसे भी डीजल (Diesel) महंगा ईंधन होने के बावजूद भारत में यह पेट्रोल के मुकाबले सस्ता बिकता है। इस साल के शुरूआती महीनों के दौरान कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे। उस दौरान 41 दिनों तक डीजल के दाम (Diesel Price) में कोई फेरदबल नहीं हुआ था। इन दिनों पिछले 18 दिनों से इसके दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ था, लेकिन परसों इसके दाम में 20 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। आज भी यह 25 पैसे महंगा हो गया है। यानी कि डीजल दो दिनों में ही 45 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
(स्रोत- IOC SMS)
कच्चे तेल के बाजार में फिर उछाल
कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market of Crude Oil) में तेजी का दौर जारी है। इस महीने हर सप्ताह कच्चा तेल (Crude Oil) चढ़ कर बंद हुआ। दरअसल, अमेरिका में इन दिनों कच्चे तेल का स्टॉक तीन साल के न्यूनतम स्तर पर आ गया है। इस बीच वहां पेट्रोलियम पदार्थों की खपत तेजी से बढ़ रही है। इसलिए स्पॉट मार्केट से खरीदारी जारी है। यही वजह है कि इस सप्ताह शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल के भी पार चला गया। उस दिन अमेरिकी बाजार में ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 78.09 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ जो कि पिछले दिन के मुकाबले 0.84 डॉलर अधिक है। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) भी 0.68 डॉलर बढ़ कर 73.98 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें: स्ट्रीट डॉग्स के लिए फिर झलका रतन टाटा का प्यार, भा गई ताज के कर्मचारी की इंसानियत
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने आज फिर डीजल के दाम (Diesel Price) में तगड़ी बढ़ोतरी कर दी। देश भर में आज डीजल के दाम में प्रति लीटर 25 पैसे की बढ़ोतरी की गई। इससे पहले, परसों भी डीजल के दाम 20 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। हालांकि फिलहाल पेट्रोल (Petrol Price) को जस का तस छोड़ दिया गया है। दिल्ली के बाजार (Delhi Market) में रविवार को इंडियन ऑयल (IOC) के पंप पर पेट्रोल प्रति लीटर 101.19 रुपये पर स्थिर रहा। लेकिन डीजल 25 पैसे की छलांग लगा कर 89.07 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।
इस साल की पहली तिमाही के दौरान कई राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की प्रक्रिया चलने की वजह से बीते मार्च और अप्रैल में पेट्रोल की कीमतों (Petrol Price) में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। इसलिए, उस दौरान कच्चा तेल महंगा (Crude Oil Dearer) होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। लेकिन, बीते चार मई से इसकी कीमतें खूब बढ़ी। कभी लगातार तो कभी ठहर कर, 42 दिनों में ही पेट्रोल 11.52 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। हालांकि, हरदीप सिंह पुरी के पेट्रोलियम मंत्री (Petroleum Minister) बनने के बाद बीते 18 जुलाई से इसके दाम स्थिर थे। रक्षा बंधन के दिन, इसके दाम में महज 20 पैसे की कमी की गई थी। उसके दो दिन बाद भी 15 पैसे की कमी हुई है। उसके बाद एक सितंबर और पांच सितंबर को इसके दाम फिर 15-15 पैसे घटे थे।
यह भी पढ़ें: अरबपति एलन मस्क और गायिका ग्रिम्स का हुआ ब्रेकअप, तीन साल बाद टूटा रिश्ता
पेट्रोल को छोड़ कर आगे बढ़ रहा है डीजल
अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कच्चा तेल भले ही महंगा बिक रहा हो, लेकिन लेकिन यहां सरकारी तेल कंपनियां (Government Oil Companies) उस हिसाब से कीमतों में बढ़ोतरी नहीं कर रही हैं। वैसे भी डीजल (Diesel) महंगा ईंधन होने के बावजूद भारत में यह पेट्रोल के मुकाबले सस्ता बिकता है। इस साल के शुरूआती महीनों के दौरान कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे। उस दौरान 41 दिनों तक डीजल के दाम (Diesel Price) में कोई फेरदबल नहीं हुआ था। इन दिनों पिछले 18 दिनों से इसके दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ था, लेकिन परसों इसके दाम में 20 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। आज भी यह 25 पैसे महंगा हो गया है। यानी कि डीजल दो दिनों में ही 45 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 101.19 | 89.07 |
मुंबई | 107.26 | 96.68 |
चेन्नै | 98.96 | 93.69 |
कोलकाता | 101.62 | 92.17 |
भोपाल | 109.63 | 97.92 |
रांची | 96.21 | 94.05 |
बेंगलुरु | 104.70 | 94.53 |
पटना | 103.79 | 95.10 |
चंडीगढ़ | 97.40 | 88.81 |
लखनऊ | 98.30 | 89.48 |
नोएडा | 98.52 | 89.67 |