ऐपशहर

प्याज की बढ़ती कीमतों पर कैबिनेट सचिव ने की बैठक

प्याज की बढ़ती कीमतों पर कैबिनेट सचिव ने सोमवार को 11 राज्यों के मुख्य सचिवों की बैठक ली।

नवभारतटाइम्स.कॉम 2 Dec 2019, 10:51 pm
नई दिल्ली
नवभारतटाइम्स.कॉम onion

देशभर में प्याज की आसमान छूती कीमतों को लेकर कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को सचिवों की समिति के बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान प्याज उत्पादन करने वाले 11 प्रमुख राज्यों के मुख्य सचिवों ने विडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये कैबिनेट सचिव को प्याज की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए राज्यों द्वारा किए जा रहे उपायों की जानकारी दी।

कई राज्यों में प्याज 120 रुपये किलो तक मिल रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में प्याज की आवक काफी घट गई है। राजनैतिक पार्टियां भी इसे लेकर काफी परेशान हैं। जानकारों का कहना है कि पुराना स्टॉक लगभग खत्म होने को है और 15 जनवरी के बाद गुजरात और नासिक से प्याज की नई फसल आने के बाद ही प्याज की कीमतों से राहत मिल सकती है। दिल्ली में फिलहाल अलवर से प्याज की आवक हो रही है।

पढ़ें :
प्याज के भाव ने निकाले आंसू, तुर्की से आएगा 11 हजार मीट्रिक टन प्याज

सरकार ने तुर्की से 11 हजार मीट्रिक टन प्याज का आयात का फैसला किया है। अपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि MMTC ने 11 हजार एमटी प्याज के आयात का ऑर्डर दे दिया है। तुर्की से आनेवाला प्याज भी लोगों को जल्द राहत नहीं देने वाला क्योंकि यह दिसंबर अंत या जनवरी की शुरुआत तक भारत पहुंच पाएगा। सरकार ने मिस्र भी 6090 एमटी प्याज मंगाया है, जो दिसंबर के मध्य तक भारत पहुंचेगा, जिससे कीमतों में थोड़ी राहत की उम्मीद की जा रही है।

नासिक और गुजरात की नई फसल आने में अभी करीब डेढ़ महीने का समय है। 15 जनवरी के बाद ही प्याज की बढ़ी कीमतों से पूरी तरह से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

अगला लेख

Businessकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग