यह फोटो गोमती नगर के विभूतिखंड की है। 5 मई को आई आंधी में यहां एक बड़ा पेड़ गिर गया था। तब से यह पेड़ डिवाइडर पर ही पड़ा हुआ है। उस वक्त कुछ टहनियां छांटकर रास्ता बना दिया गया था। इसके बाद भी दो फुट तक यह सड़क पर पड़ा हुआ है। रात में इससे टकराकर कोई हादसे का शिकार भी हो सकता है। इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। सिटिजन रिपोर्टर हिमांशु साहू
पांच महीने से पड़ा पेड़
नवभारतटाइम्स.कॉम 29 Jul 2017, 6:33 am