खबर का असर: गटर की हुई मरम्मतस्थान : वालकेश्वर बाणगंगा तलाव रोड पर कृष्णमोहन बिल्डिंग के सामने लंबे समय से जहां एक तरफ पीने का पानी बर्बाद हो रहा था, वहीं गटर भी बह रहा था। इसके चलते स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। नवभारत टाइम्स ने 1 दिसंबर को यह खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए इसकी मरम्मत करवा दी।-राजेश बी.गुप्ता, सिटिजन रिपोर्टर
खबर का असर: गटर की हुई मरम्मत
नवभारतटाइम्स.कॉम 14 Dec 2019, 6:43 am