खबर का असर: इंडिकेटर हुआ सही स्थान : डोंबिवली रेलवे स्टेशन के ब्रिज के ऊपर लगे इंडिकेटर कई दिनों से खराब पड़े थे। इससे यात्रियों को ट्रेन की सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इससे यात्री परेशान हो रहे थे। नवभारत टाइम्स ने 16 फरवरी को यह खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए इंडिकेटर की मरम्मत करवा दी।-रतन सिंह, सिटिजन रिपोर्टर
खबर का असर इंडिकेटर ठीक किए गए
नवभारतटाइम्स.कॉम 20 Feb 2020, 6:47 am