ऐपशहर

CG SET 2019 Answer Key: पेपर 1 और 2 की आंसर की जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

CG SET 2019 Answer Key Paper 1: सीजी सेट आंसर की जारी कर दी गई है यह आंसर की दोनो पेपर की जारी की गई है। आवेदक इसे ऑफिशल वेबसाइट या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं...

नवभारतटाइम्स.कॉम 28 Nov 2019, 12:05 pm
CG SET 2019 Answer Key Paper 1: छत्तीसगढ़ व्यापम ने पेपर 1 और 2 की आंसर की जारी कर दी है। इस आंसर की को आप ऑफिशल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। यहां हम आपको आंसर की देखने का डायरेक्ट लिंक भी दे रहे हैं। यह आंसर की पेपर 1 और 2 के चारों सेट A,B,C और D की जारी की गई है।
नवभारतटाइम्स.कॉम cg set 2019 answer key


इस आंसर की के सवालों से अगर किसी आवेदक को कोई आपत्ति है तो वो अपनी आपत्ति 2 दिसंबर 2019 को शाम 5 बजे तक दर्ज करा सकता है। ध्यान रहे कि आपत्ति केवल ऑफिशल ईमेल आईडी cgset2019dawaaptti@gmail.com पर ही भेजें। अन्य किसी माध्यम और तय समय के बाद भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। एक पेज पर एक से अधिक आपत्तियों पर भी विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति पर संबंधित विषय के एक्सपर्ट की राय ली जाएगी और इन एक्सपर्ट की राय ही अंतिम निर्णय होगा।

आपत्ति एक तय फॉर्मेट में भेजनी होगी जो आंसर की में दिया गया है। आवेदक केवल इसी फॉर्मेट में अपनी आपत्ति भेजें। अगर किसी आवेदक की आपत्ति सही निकलती है तो फिर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और उसी के आधार पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

CG SET 2019 Answer Key Paper 1 देखने के लिए क्लिक करें

CG Vyapam SET 2019 Answer Key Paper 2 देखने के लिए क्लिक करें

अगला लेख

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग