विसं, मुंबई
अगला साल चुनावी साल होगा इसीलिए सरकार आने वाले नए साल में सरकारी नौकरियों का पिटारा खोल 72 हजार सरकारी पदों को भरने जा रही है। मंगलवार को सचिव समूह की बैठक में इस पर अमल की कार्य योजना बनी। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव दिनेश कुमार जैन ने की। सबसे ज्यादा सरकारी नौकरियां स्वास्थ्य विभाग में हैं। उसके बाद ग्रामीण विकास विभाग, जलसंसाधन विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग और गृह विभाग आदि में बड़े पैमाने पर भर्ती होगी। खबर है कि इन पदों पर भर्ती का विज्ञापन जल्दी हा जारी किया जाएगा, संभवत: अगले सप्ताह ही।
कहां, कितने पद
स्वास्थ्य विभाग 10568
गृह विभाग 7111
ग्राम विकास विभाग 11000
कृषि विभाग 2500
पीडब्ल्यूडी 8337
नगर विकास विभाग 1500
जलसंपदा 8227
जलसंसाधन 2423
पशुसंवर्धन 1047
मत्स्य 90