ऐपशहर

यूजीसी नेट करेक्शन 2019: फॉर्म में सुधार की विंडो खुली, जानें पूरी डीटेल

NTA ने यूजीसी नेट के लिए भरे गए ऑनलाइन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए विंडो खोल दी है। अगर आप अपने फॉर्म में कुछ जोड़ना या हटाना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं

नवभारतटाइम्स.कॉम 9 Apr 2019, 12:47 pm
UGC NET Correction 2019: National Testing Agency (NTA) ने यूजीसी नेट के लिए भरे गए ऑनलाइन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए विंडो खोल दी है। अगर आप अपने फॉर्म में कुछ जोड़ना या हटाना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं UGC NET 2019 Exam का आयोजन जून में किया जाना है।
नवभारतटाइम्स.कॉम UGC NET CORRECTION 2019


अगर आप अपने फॉर्म में कुछ करेक्शन करना चाहते हैं तो यूजीसी नेट की ऑफिशल वेबसाइट ntanet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन करेक्शन कर सकते हैं। आपको बता दें कि करेक्शन विंडो केवल 14 अप्रैल 2019 तक ही खुली। रहेगी इसके बाद लिंक को हटा दिया जाएगा। इसके अलावा यूजीसी नेट 2019 परीक्षा के लिए ऐडमिट कार्ड 15 जून 2019 को जारी होंगे।

अब पहले की तरह यूजीसी नेट में तीन पेपर नहीं होंगे। अब केवल दो पेपर होंगे। पहला पेपर सभी के लिए कॉमन होगा वहीं दूसरी पेपर विषय आधारित होगा। इसके अलावा इस बार पेपर का समय भी घटाकर 180 मिनट कर दिया गया है। दोनो पेपर के बीच में कोई गैप नहीं दिया गया है। इसके अलावा पेपर दो शिफ्ट में आयोजित किया जा रहा है। पहली शिफ्ट का पेपर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित होगा वहीं दूसरी शिफ्ट का पेपर दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगा।

UGC NET Correction 2019 के लिए यहां क्लिक करें

अगला लेख

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग