ऐपशहर

UPSC CDS (I) 2019 Paper Analysis: जानें कैसा रहा CDS का पेपर

​​पेपर के बारे में बात करते हुए डिफेंस करियर ऐनालिस्ट कुणाल सिंह ने बताया, 'इंग्लिश का पेपर न ज्यादा मुश्किल और न ज्यादा आसान था। इसमें पारंपरिक सवाल ही पूछे गए थे।

नवभारतटाइम्स.कॉम 4 Feb 2019, 11:44 am
UPSC CDS (I) 2019 Paper Analysis: 3 फरवरी, 2019 यानी रविवार को देश भर में सीडीएस-I (कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज) का एग्जाम हुआ। कुल 3,48,871 छात्रों ने इसके लिए पंजीकरण कराया था।
नवभारतटाइम्स.कॉम upsc-cds
सांकेतिक तस्वीर


पेपर के बारे में बात करते हुए डिफेंस करियर ऐनालिस्ट कुणाल सिंह ने बताया, 'इंग्लिश का पेपर न ज्यादा मुश्किल और न ज्यादा आसान था। इसमें पारंपरिक सवाल ही पूछे गए थे। वह जनरल स्टडी का पेपर काफी मुश्किल और पेचीदा था। इसमें 24 करंट अफेयर्स, 27 चैलेंजिंग साइंस, 28 इतिहास और राजनीति विज्ञान एवं 23 सामान्य ज्ञान और अर्थशास्त्र के सवाल थे। इस सेक्शन ने छात्रों के लिए काफी परेशानी खड़ी की। उनके लिए इसमें 35 फीसदी नंबर लाना भी मुश्किल है। कुछ हद तक यह पेपर सिविल सर्विसेज एग्जाम के पैटर्न पर था। विज्ञान सेक्शन में पूछे गए सवाल 11वीं और 12वीं क्लास के थे जिसकी सीडीएस एग्जाम में उम्मीद नहीं की जाती।'

परीक्षा का पैटर्न
1. लिखित परीक्षाएं 2-2 घंटे और 100-100 अंकों की होती हैं जिनमें वास्तुनिष्ठ प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं।
2. इंडियन मिलिट्री अकैडमी, इंडियन नेवल अकैडमी और एयर फोर्स अकैडमी के लिए कैंडिडेट्स को अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और बुनियादी गणित जैसे विषयों की परीक्षा देनी होती है। वहीं ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी के लिए लिखित परीक्षा में सिर्फ अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं।
3. लिखित परीक्षा क्लियर करने वाले कैंडिडेट्स का इंटरव्यू होता है।

अगला लेख

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग