ऐपशहर

MP बोर्ड: 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी, चेक करें

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (एमपीबीएसई) ने 12वीं क्लास के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस साल...

नवभारत टाइम्स 19 May 2017, 6:33 pm
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (एमपीबीएसई) ने 12वीं क्लास के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस साल मध्य प्रदेश में 1,70,000 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। एमपीबीएसई ने सेशन 2016-17 के लिए मार्च-अप्रैल 2016 में परीक्षा का आयोजन किया था। इस साल पहली बार 10वीं और 12वीं क्लास के लिए एक साथ रिजल्ट जारी हुआ है। पिछले साल 12वीं क्लास का रिजल्ट 12 मई को जारी किया गया था जबकि दसवीं क्लास का रिजल्ट चार दिनों बाद आया था।
नवभारतटाइम्स.कॉम mp-result
सांकेतिक तस्वीर




मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश (भोपाल) करती है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश द्वारा 10वीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन अमूमन हर साल फरवरी-मार्च के महीने में किया जाता है। मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट पूरे देशभर में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्य हैं।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश का मुख्यालय भोपाल में है। इसकी स्थापना 1965 में हुई थी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश पहली से 12वीं कक्षा तक का न सिर्फ एग्जाम लेती है बल्कि इनके पाठ्यक्रम और पाठ्य पुस्तक भी जारी करती है।

छात्र अपना रिजल्ट नीचे बताए गए तरीके से चेक कर सकते हैं

अगला लेख

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग