Mp Board Class 10th Result 2024 Live Updates Check Roll Number Direct Link Mpbse 10th Result Out Mpresults Nic In Hsc Topper List Pass Percentage
MP Board 10th Result 2024 Highlights: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट सीधा लिंक, यहां देखें mpresults.nic पर
LIVE MPBSE MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2024 आज शाम 4 बजे mpbse.nic.in पर की जाएगी। आपको MP Board 10th Result Link माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की वेबसाइट पर मिलेगा। डायरेक्ट mpresults.nic.in या इस खबर से अपना एमपी बोर्ड 10वीं का परिणाम आसानी से देख सकेंगे।
Authored byरत्नप्रिया | नवभारतटाइम्स.कॉम25 Apr 2024, 8:23 am
MP Board Result 2024 10th Class Out Link Check at mpresults.nic.in: देश का दिल कहे जाने वाले राज्य मध्य प्रदेश के लिए आज बड़ा दिन है। इस राज्य के 8 लाख से ज्यादा छात्र छात्राओं के लिए कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। स्टेट बोर्ड माध्यमिक शिक्षा मंडल Madhya Pradesh द्वारा एमपी बोर्ड 10th रिजल्ट 2024 ऑनलाइन जारी किया जा रहा है। आप mpbse.nic.in results शाम 4 बजे से चेक कर सकते हैं। इस बीच नतीजों की हर एक छोटी बड़ी जानकारी आपको इस लाइव खबर में मिलती रहेगी। बने रहिए हमारे साथ।
इस साल का एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, बीते वर्ष की तुलना में खराब रहा है। आंकड़े इस प्रकार रहे हैं- उत्तीर्ण परीक्षार्थी (रेगुलर)- 2023 में 63.29% पास हुए थे। 2024 में 58.10% पास हुए हैं। लड़के और लड़कियां दोनों का पास प्रतिशत पिछले साल की तुलना में 5 से 6 फीसदी गिरा है। इतना ही नहीं, फर्स्ट डिवीजन, सेकंड डिवीजन और थर्ड डिवीजन में पास होने वालों की संख्या भी पिछली बार के मुकाबले काफी कम है।
एमपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 डेट की भी घोषणा कर दी गई है। बोर्ड ने बताया है कि हाईस्कूल सर्टिफिकेट एग्जाम की पूरक परीक्षा 10 जून 2024 से शुरू होगी।
04:36 pm, 24 April
MPBSE 10th Result 2024: एमपी बोर्ड 10 रिजल्ट 2024 आंकड़े
रजिस्टर किया- 9,91,168
एग्जाम दिया- 9,72,322
जिनका रिजल्ट रोका गया- 237
जिनका रिजल्ट कैंसिल हुआ- 586
कितने पास हुए- 4,97,020
04:16 pm, 24 April
MP Board 10th Result 2024: ये हैं एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2024
रैंक
नाम
मार्क्स
1
अनुष्का अग्रवाल, मंडला
495
2
रेखा रेबारी, कटनी
493
2
इश्मिता तोमर, मालवा
493
2
स्नेहा पटेल, रीवा
493
3
सौरभ सिंह, सतना
492
04:10 pm, 24 April
MP Board 10th Result 2024: 40% से ज्यादा बच्चे फेल
एमपी बोर्ड दसवीं कक्षा में 58.10% छात्र ही पास हो पाए हैं। यानी 40 फीसदी से ज्यादा बच्चे फेल हो गए हैं।
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो रही है। 5 मिनट में नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। डायरेक्ट लिंक यहां मिलेगा।
03:29 pm, 24 April
MP Board 10th Result 2024: थोड़ी देर में
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा कुछ मिनटों में होने वाली है। नतीजे जारी होते ही उसे चेक करने के लिए MP Board 10th Result Link 2024 इस खबर में मिलेगा।
03:02 pm, 24 April
MPBSE Result 2024: मार्कशीट में क्या क्या होगा?
छात्र/ छात्रा का नाम
रोल नंबर
माता पिता का नाम
स्कूल का नाम
पास होने का वर्ष
सभी विषयों के नाम और उनमें प्राप्त अंक व ग्रेड
कुल प्राप्तांक
पास/ फेल/ कंपार्टमेंट
02:34 pm, 24 April
MPBSE Result: पिछले 5 साल का एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसा रहा है
आप अपना एमपी बोर्ड रिजल्ट मोबाइल पर आराम से चेक कर सकते हैं। इंटरनेट के साथ और बिना इंटरनेट के भी। इसके लिए तीन तरीके हैं। जानने के लिए क्लिक करें- MP Board 10th Result 2024 How to Check
01:05 pm, 24 April
MP Board 10th Result 2024: टॉपर लिस्ट 2023
रैंक
नाम
मार्क्स
1
मृदुल पाल, इंदौर
494
2
प्राची गडवाल, इंदौर
493
2
कीर्ति प्रभा मिश्रा, सीधी
493
2
स्नेहा लोधी, नरसिंहपुर
493
3
अनुभव गुप्ता, उमरिया
492
3
अभिषेक परमार, शाजापुर
492
3
उन्नति अग्रवाल, टीकमगढ़
492
3
आस्था सिंह राजपूत, छतरपुर
492
3
राधा साहू, ग्वालियर
492
12:31 pm, 24 April
MPBSE 10th Result: 2023 एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर
एमपी बोर्ड 10th टॉपर 2023 विकास द्विवेदी रहे थे। छतरपुर के रहने वाले विकास ने साइंस स्ट्रीम (विज्ञान संकाय) से परीक्षा दी थी। उन्हें 500 में से 491 अंक प्राप्त हुए थे।
पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2023 मृदुल पाल बने थे। इंदौर के मृदुल को 500 में से 494 अंक प्राप्त हुए थे।
11:03 am, 24 April
MP Board 10th Result: डिस्ट्रिक्ट वाइज टॉपर
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 जिला वार टॉपर लिस्ट भी जारी करेगा। किस जिले में कौन एमपी बोर्ड टॉपर क्लास 10 बना/ बनी है, उनके नाम और नंबर दोनों जारी किए जाएंगे। आपको पूरी लिस्ट इस खबर में मिलेगी।
10:39 am, 24 April
MP Board 10th Result 2024: रोल नंबर से कैसे देखें?
कक्षा 10वीं एमपी बोर्ड परिणाम चेक करने के लिए आपको आपके रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर की जरूरत होगी। इसके जरिए आप अपना रिजल्ट कैसे देख पाएंगे, जानने के लिए क्लिक करें- MP Board 10th Result 2024 Roll Number Check Online
10:11 am, 24 April
MP Board Result: ये है वेबसाइट
9:34 am, 24 April
MPBSE 10th Result: कैसा रहता है परिणाम
अगर 2023 एमपी बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट पर नजर डालें, तो परीक्षाफल 63.27 फीसदी के करीब रहा था। यानी इतने विद्यार्थी पास हुए थे। तब 8,15,364 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 5,15,955 पास हुए थे।
8:58 am, 24 April
MPBSE Result: 16 लाख स्टूडेंट्स
एमपी बोर्ड 10th और 12th क्लास के लिए एक ही दिन और एक ही समय पर नतीजे घोषित कर रहा है। दोनों कक्षाओं को मिलाकर इस बार करीब 16 लाख छात्र छात्राओं ने एमपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण कराया था।
8:24 am, 24 April
MP Board 10th Result 2024: चेक करने के तरीके
आप अपना एमपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट यानी हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट एग्जाम का रिजल्ट (जिसे MP Board HSC Result के नाम से भी जाना जाता है) कुल तीन तरीके से देख सकते हैं। ये हैं-
ऑनलाइन (ऑफिशियल या प्राइवेट वेबसाइट पर मौजूद लिंक की मदद से)
एसएमएस (इसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं है)
MP Board Mobile App (इसे आपको गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा)
7:52 am, 24 April
MP Board 10th Result: एमपी बोर्ड वेबसाइट
आप अपना एमपी बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2024 इन MP Board Official Website पर चेक कर सकते हैं। इन दोनों पर नतीजे जारी किए जाएंगे। इसकी लिस्ट खुद बोर्ड ने जारी की है। ऐसी दो MPBSE Official Website हैं-
mpbse.nic.in
mpresults.nic.in
7:26 am, 24 April
MPBSE Result: ये रहा एमपी बोर्ड रिजल्ट नोटिफिकेशन
7:18 am, 24 April
MPBSE 10th Result: कौन जारी करेगा एमपी का रिजल्ट
मध्य प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड का आधिकारिक नाम है- माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश। इसे छोटे तौर पर माशिमं भी कहा जाता है। जबकि इंग्लिश में MPBSE का फुल फॉर्म 'मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन' है।
7:14 am, 24 April
MP Board 10th Result 2024: कक्षा 10 का रिजल्ट आज
एमपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। MPBSE ने नतीजे की तारीख और समय दोनों का ऐलान कर दिया है। ट्रेंड के मुताबिक एक दिन पहले यानी 23 अप्रैल की रात एमपी बोर्ड रिजल्ट डेट टाइम 2024 का नोटिस जारी किया गया।
7:11 am, 24 April
MP Board Result: एमपी बोर्ड रिजल्ट आज
एमपी बोर्ड का रिजल्ट 2024 आज, 24 अप्रैल को घोषित किया जा रहा है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, शाम 4 बजे MP Board Parinam घोषित किए जाएंगे।
रत्नप्रिया जर्नलिज्म के क्षेत्र में 8 साल से ज्यादा का अनुभव रखती हैं। दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत करके पहले 4 साल प्रिंट मीडिया में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ह्यूमन एंगल की खबरों पर काम किया। फिर डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इन्हें अमरउजाला.कॉम, टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल और नवभारतटाइम्स.कॉम में एजुकेशन-जॉब/ करियर सेक्शन लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा इन्होंने दूरदर्शन बिहार में लाइव शो इंटरव्यू और प्रोग्राम एंकर के तौर पर भी काम किया है।... और पढ़ें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर