DSSSB Exam 2022 Calendar: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 2022 का एग्जाम कैलेंडर (DSSSB Exam Calendar 2022) जारी कर दिया है। डीएसएसएसबी कंबाइंड परीक्षाओं के माध्यम से विभिन्न पदों को भरा जाएगा। इनमें जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer), असिस्टेंट इंजीनियर (Assistant Engineer), पीजीटी और लेक्चरर, टीजीटी, असिस्टेंट टीचर समेत कई पद शामिल हैं। सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को लिए अच्छा मौका है। डीएसएसएसबी की विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षाएं जनवरी 2022 से शुरू होंगी और मई 2022 तक चलेंगी। वैकेंसी वाइज टेंटेटिव एग्जाम डेट नीचे देख सकते हैं। जो उम्मीदवार डीएसएसएसबी भर्ती परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने के इच्छुक हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर जरूरी डिटेल्स और एग्जाम कैलेंडर चेक कर सकते हैं। कैलेंडर में अधिसूचना की तारीख भी शामिल है। डीएसएसएसबी परीक्षा कैलेंडर 2022 के अनुसार, जेई (सिविल), जेई (इलेक्ट्रिकल), एई (सिविल), एई (इलेक्ट्रिकल) और कानूनी सहायक पदों के लिए अधिसूचना जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी और परीक्षा मार्च 2022 आयोजित की जाएगी।
DSSSB Exam 2022 Calendar: यहां देखें शेड्यूल
DSSSB PGT भर्ती 2022 फरवरी 2022 में शुरू होगी, और परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी। पूरा DSSSB एग्जाम कैलेंडर 2022 आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। कैलेंडर में दी गई तारीखें संभावित तौर पर हैं यानी इनमें बदलाव भी किया जा सकता है। DSSSB परीक्षा कैलेंडर 2022 पर अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
डीएसएसएसबी एग्जाम 2022 कैलेंडर का डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक वेबसाइट
DSSSB Exam 2022 Calendar: यहां देखें शेड्यूल
- जूनियर इंजीनियर (सिविल) - 1 जनवरी से 31 मार्च 2022
- जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), एसओ (इलेक्ट्रिकल) - 1 जनवरी से 31 मार्च 2022
- असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) - 1 जनवरी से 31 मार्च 2022
- असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) - 1 जनवरी से 31 मार्च 2022
- असिस्टेंट लॉ ऑफिसर, लीगल असिस्टेंट - 1 जनवरी से 31 मार्च 2022
- पीजीटी और लेक्चरर - 1 फरवरी से 30 अप्रैल, 2022
- स्टाफ नर्स/ एएनएम - 1 फरवरी से 31 मई 2022
- सेक्शन ऑफिसर 1 फरवरी से 31 मई 2022
- लैब टेक्नीशियन ग्रेड-II - 1 फरवरी से 31 मई 2022