ऐपशहर

Sarkari Naukri: यहां कॉन्स्टेबल और फायरमैन पदों पर निकली 1521 वैकेंसी, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

UKSSSC Recruitment 2022 Notification, Sarkari Naukri: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नवभारतटाइम्स.कॉम | 29 Dec 2021, 5:08 pm

हाइलाइट्स

  • उत्तराखंड में कॉन्स्टेबल और फायरमैन पदों पर निकली बंपर भर्ती।
  • भरे जाएंगे 1500 से ज्यादा पद।
  • 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन।
सारी खबरें हाइलाइट्स में पढ़ने के लिए ऐप डाउनलोड करें
नवभारतटाइम्स.कॉम sarkari naukri
UKSSSC Recruitment 2022 Notification: कॉन्स्टेबल और फायरमैन पदों पर निकली भर्ती।
UKSSSC Recruitment 2022 Notification: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कॉन्स्टेबल और फायरमैन पदों पर भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 03 जनवरी 2022 से शुरू होंगे।
इस भर्ती (UKSSSC Jobs) अभियान के माध्यम से कॉन्स्टेबल और फायरमैन पदों पर 1500 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2022 तक है। यूकेएसएसएससी भर्ती 2022 नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दी गई जरूरी जानकारी को ध्यान में रखकर आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स (UKSSSC Vacancy 2022 Details)
कॉन्स्टेबल (पुरुष): 785 पद
कॉन्स्टेबल (पीएसी/आईआरबी) (पुरुष): 291 पद
फायरमैन (पुरुष / महिला): 445 पद
कुल खाली पदों की संख्या - 1521 पद

DSSSB 2022: टीचर, स्टाफ नर्स, JE, AE, PGT समेत कई पदों के लिए एग्जाम कैलेडेंल जारी, देखें डिटेल्स
यूकेएसएसएससी भर्ती 2022 की महत्वपूर्ण तारीखें
यूकेएसएसएससी भर्ती 2022 नोटिफिकेशन जारी - 28 दिसंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत - 03 जनवरी 2022
आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख - 16 फरवरी 2022
लिखित परीक्षा की संभावित तारीख - जून 2022

कौन कर सकता है आवेदन?
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर, नैनीताल द्वारा मान्य इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा पास या समक्षक परीक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता और पात्रता संबंधी जरूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर विजिट कर सकते हैं।

AIIMS Recruitment 2021: एम्स गोरखपुर ने फैकल्टी पदों पर निकाली कुल 105 भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप, मल्टीपल च्वॉइस क्वेश्चन बेस्ड होगी। जिसमें, उम्मीदवारों को 100 अंकों का पेपर पूरा करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

इतनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत 21700 रुपये से 69100 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा।

यूकेएसएसएससी भर्ती 2022 नोटिफिकेशन

आधिकारिक वेबसाइट का लिंक

अगला लेख

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग