Himachal Election Winners List 2022: कांगड़ा से शिमला, हिमाचल में कौन कहां से जीता, देखिए सभी 68 सीटों का नतीजा
Himachal Pradesh Chunav 2022 Winners List: हिमाचल प्रदेश में पांच साल के बाद सत्ता परिवर्तन का इतिहास बरकरार दिख रहा है। नतीजों में कांग्रेस ने साफ बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं बीजेपी का मिशन रिपीट नाकाम रहा। हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों का नतीजा जानिए।
Curated byसुधाकर सिंह | नवभारतटाइम्स.कॉम9 Dec 2022, 11:44 am
शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में रिवाज नहीं बदला है। राज्य में कांग्रेस की सत्ता में वापसी हो गई है। बीजेपी का मिशन रिपीट यहां फेल हो गया। चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस को साफ बहुमत मिल गया है। हिमाचल में कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 35 है। वहीं बीजेपी को 25 सीटों पर जीत मिली है। निर्दलीय को तीन सीटों पर जीत हासिल हुई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज विधानसभा सीट से जीते हैं। वहीं दरंग सीट पर बीजेपी के पूरन चंद ठाकुर ने कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर को शिकस्त दी है।
कांग्रेस के विक्रमादित्य और सुक्खू जीत की ओर
इसके अलावा सीएम पद की रेस में माने जा रहे दो बड़े कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू चुनाव जीत गए हैं। शिमला ग्रामीण सीट से विक्रमादित्य ने जीत दर्ज की है। वहीं नादौन सीट पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी के विजय कुमार को मात दी है। चंबा सीट पर कांग्रेस के नीरज नैयर ने बीजेपी की नीलम नैयर को मात दी है। धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने जीत दर्ज की है। देहरा सीट पर कांग्रेस के डॉ. राजेश शर्मा ने बीजेपी के रमेश चंद को शिकस्त दी है। फतेहपुर सीट से कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया ने जीत दर्ज की है। कांगड़ा से बीजेपी के पवन कुमार काजल ने कांग्रेस के सुरिंदर कुमार को मात दी है।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की सभी 68 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस को 43.9 और बीजेपी को 43 प्रतिशत वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी को सिर्फ 1.10 प्रतिशत वोट ही हासिल हुए हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44 और कांग्रेस ने 21 सीटें जीती थीं।
साहिल के सुकूं से किसे इनकार है लेकिन तूफ़ान से लड़ने में मज़ा और ही कुछ है...लिखने-पढ़ने का शौक पत्रकारिता की दुनिया में खींच लाया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलरामपुर ज़िले से ताल्लुक़। पढ़ाई लखनऊ विश्वविद्यालय से और पत्रकारिता में ईटीवी से शुरुआत। सियासत को इतिहास और वर्तमान को अतीत के आईने में देखने की दिलोदिमाग़ में हसरत उठती रहती है। राजनैतिक-ऐतिहासिक शख़्सियतों और घटनाओं पर लिखने की ख़ास चाहत। डिजिटल दुनिया में राजस्थान पत्रिका से सफ़र का आग़ाज़ करने के बाद नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में मंज़िल का नया पड़ाव।... और पढ़ें
Electionsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर