नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 64 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। यह जानकारी चुनाव आयोग ने दी। तीसरे चरण में 116 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ जिनमें गुजरात और केरल की सभी सीटें शामिल हैं। तीसरे चरण में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी और कई प्रमुख उम्मीदवार चुनाव मैदान में शामिल हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले दो चरणों में 11 और 18 अप्रैल को क्रमश: 91 और 95 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था।
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 64.66 प्रतिशत मतदान
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 64 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। यह जानकारी चुनाव आयोग ने दी। तीसरे चरण में 116 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ जिनमें गुजरात और केरल की सभी सीटें शामिल हैं। तीसरे चरण में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी और कई प्रमुख उम्मीदवार चुनाव मैदान में शामिल हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले दो चरणों में 11 और 18 अप्रैल को क्रमश: 91 और 95 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था।
भाषा 23 Apr 2019, 9:35 pm