ऐपशहर

आते ही वायरल हुआ अक्षरा सिंह का नया देवी गीत 'निमिया के गछिया'

Akshara Singh New Bhojpuri Devi Geet: अक्षरा सिंह का नया देवी गीत 'निमिया के गछिया' का वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। यह गाना नवरात्र स्पेशल देवी माँ के भक्तों को समर्पित है, जिसे अक्षरा सिंह के खूबसूरत आवाज में रिकॉर्ड किया गया है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 14 Oct 2020, 6:03 pm
भोजपुरी सुपरस्टार ऐक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का देवी गीत 'निमिया के गछिया' आज टिप्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया है। यह गाना नवरात्र स्पेशल देवी माँ के भक्तों को समर्पित है, जिसे अक्षरा सिंह के खूबसूरत आवाज में रिकॉर्ड किया गया है। इस नवरात्र अक्षरा का यह पहला गाना है, जो रिलीज के साथ वायरल भी होना शुरू हो गया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम akshara-singh
Akshara Singh New Bhojpuri Devi Geet



भोजपुरी देवी गीत 'निमिया के गछिया' के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह खुद भी देवी माँ की स्तुति करती नज़र आई हैं। इस गीत के लिरिक्स मनोज मतलबी ने तैयार किये हैं, तो म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू के हैं।


अक्षरा सिंह ने अपने इस देवी गीत को भोजपुरी के ऑडियंस के लिए नवरात्र का तोहफा बताया। कहा - माँ के आशीर्वाद और अपने फैंस के प्यार ने मुझे जिंदगी में बहुत कुछ दिया। हर साल माँ 9 दिन के लिए आती हैं और हमें अपना आशीर्वाद देती हैं। साथ ही सारे दुख हर ले जाती हैं।


इस गाने के जरिये मैंने माँ को याद किया है, क्योंकि कोविड 19 ने इस साल दुनिया मे तबाही मचाई है। माँ दुर्गे से विनती है कि वे जगत का कल्याण करें। अक्षरा ने कहा कि यह गाना देवी माँ की वंदना में प्रस्तुत है। उम्मीद है सबों को बेहद पसंद आएगी।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग