ऐपशहर

भोजपुरी फिल्म 'आशिकी' की रिलीज से पहले खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे की हुई पूजा, मंत्र उच्चारण और आरती भी

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), आम्रपाली दुबे (Amarpali Dubey), श्रुति राव की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म 'आशिकी' (Aashiqui ) शुक्रवार को पटना के बीना सिनेमा सहित देश के कई सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस अवसर पर पटना, बिहार के दर्शकों ने खेसारी लाल और आम्रपाली के पोस्टर को माल्यार्पण किया, गंगाजल का छिड़काव किया और चंदन लगाकर आरती की।

Edited byएंटरटेनमेंट डेस्क | नवभारतटाइम्स.कॉम 3 Mar 2022, 8:48 pm
भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), आम्रपाली दुबे (Amarpali Dubey), श्रुति राव की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म 'आशिकी' (Aashiqui ) शुक्रवार को पटना के बीना सिनेमा सहित देश के कई सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस अवसर पर पटना, बिहार के दर्शकों ने खेसारी लाल और आम्रपाली के पोस्टर की पूजा की फूल-माला चढ़ाया और चंदन लगाकर आरती की।
नवभारतटाइम्स.कॉम Khesari Lal Yadav and Amarpali Dubey bhojpuri film Aashiqui
Khesari Lal Yadav and Amarpali Dubey bhojpuri film Aashiqui


वहां मौजूद लोगों का कहना था कि इस फिल्म को किसी की नजर ना लगे, इस कारण आज हम लोगों ने मिलकर यह कार्य किया है। क्योंकि इस फिल्म को रिलीज होने से पहले कई लोगों ने रोकने व रिलीज नहीं होने देने का दावा किया था। फाइनली 4 मार्च से फिल्म आशिकी बिहार, झारखंड, मुंबई, गुजरात सहित भारत के बहुत से सिनेमाहॉल में रिलीज हो रही है। सिर्फ यूपी और दिल्ली के सिनेमाघरों में चुनाव बाद 11 मार्च से रिलीज होगी।


भोजपुरी सिनेमा के शोमैन प्रदीप के. शर्मा की भोजपुरी फिल्म 'आशिकी' में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे और श्रुति राव एक साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से है। यह एक पारिवारिक फिल्म है। इसमें खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दूबे की केमिस्ट्री भी काफी खास होने वाली है, जिसको लेकर उनके फैन्स को भी बहुत इंतजार है। साथ ही श्रुति राव भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।

बता दें कि बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित की गई फिल्म आशिकी को बिहार, झारखंड और नेपाल में फ़िल्म वितरक कंपनी प्रांशुल मैजिक मोमेंट के प्रवीण कुमार कर रहे हैं। इस फिल्म को आरडीसी मीडिया और एनके म्यूजिक के दुर्गा राम चौधरी का विशेष सहयोग मिला है। फिल्म के निर्माता भोजपुरी के शोमैन प्रदीप के. शर्मा हैं। को-प्रोड्यूसर अनिता शर्मा और पदम सिंह हैं। फिल्म की स्टोरी खेसारीलाल यादव ने लिखा है। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। संगीतकार ओम झा और आर्या शर्मा का है। गीतकार स्व. श्याम देहाती और विजय चौहान हैं। सिनेमाटोग्राफर आर. आर. प्रिंस हैं और ऐक्शन मास्टर हीरा यादव और कोरियॉग्राफर कानू मुखर्जी हैं। फ़िल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं। फ़िल्म में मुख्य कलाकार खेसारीलाल यादव, आम्रपाली दूबे, श्रुति राव, कुणाल सिंह, प्रकाश जैस, पदम सिंह, बीना पांडेय, पप्पू यादव, यादवेन्द्र यादव आदि हैं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग