ऐपशहर

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के गाने ' बीपी बढ़ल बा' के दीवाने हुए लोग

भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने एक बार फिर दर्शकों को अपना दीवाना बनाया। हुआ यूं कि पिछले साल लॉन्‍च हुई फिल्‍म 'बलम लव यू' का एक गाना है, जो आजकल काफी सुना जा रहा है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 22 Jan 2019, 6:11 pm
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की पिछले साल रिलीज हुई फिल्‍म 'बलम लव यू' का गाना 'बीपी बढ़ल बा' आजकल यूट्यूब पर काफी चर्चा में है। लोग इसे कई-कई बार देख रहे हैं। इसमें काजल लाल रंग की ड्रेस में काफी अट्रैक्टिव नजर आ रही हैं वहीं खेसारी भी आसमानी और पीले रंग के परिधान में जंच रहे हैं। गाने में दोनों के बीच परफेक्‍ट कैमेस्‍ट्री देखने को मिल रही है।
नवभारतटाइम्स.कॉम khesari balam ji


इस गाने में डॉसिंग मूव्‍स भी अच्‍छे हैं। इसके अलावा ओम झा ने म्‍यूजिक भी बेहतरीन दिया है। यही वजह है कि दर्शक इस गाने के दीवाने हो रहे हैं। गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। गाने को खेसारी लाल यादव और हनी बी ने गाया है। इससे पहले भी काजल और खेसारी की फिल्‍म 'दबंग सरकार' का गाना ' पागल बनाइबे' को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।

यह देखें : खेसारी लाल यादव के बारिश में शूट किए गाने ' दे दे ना पगलिया' ने मचाई धूम


यह देखें : Khesari Lal Yadav ने शेयर किया जिम लुक, आपने देखा नया अंदाज?

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग