ऐपशहर

Tik Tok Video: निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को किया किस, फैन ने पूछ लिया सवाल

भोजपुरी ऐक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपना नया टिक-टॉक विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस विडियो में वह आम्रपाली को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसपर उनके एक फैन ने उनसे सवाल किया है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 28 Nov 2019, 2:47 pm
आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया भोजपुरी गाना 'लव दहेज' का ऑफिशल विडियो कल यूट्यूब पर रिलीज किया जा चुका है। दोनों स्टार्स गाने के रिलीज होने के पहले ही इसका काफी प्रमोशन फोटो और विडियो के जरिए सोशल मीडिया पर कर चुके हैं। इसके साथ ही निरहुआ और आम्रपाली ने इस गाने पर अपने कई टिक-टॉक विडियो बना कर भी शेयर कर रहे हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम NIRAHUA-AMRAPALI-DUBEY


हाल में दोनों का एक नया टिक-टॉक विडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। विडियो में दोनों स्टार्स 'लव देहज' सॉन्ग पर लिप सिंक करते हुए नजर आ रहे हैं। विडियो में निरहुआ लास्ट में आम्रपाली को किस करते हुए भी नजर आ रहे हैं, जिस पर उनके एक फैन ने सवाल पूछते हुए कॉमेंट किया,'ऐसे ही किस कर लेगा भाई?'

View this post on Instagram #lovedahej #sonymusic_north A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on Nov 27, 2019 at 9:31am PST

शादी सीजन स्पेशल 'लव दहेज' के इस गाने को निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने अपनी आवाज दी है। गाने को आजाद सिंह ने लिखा है और संगीत विनय विनायक ने दिया है। गाने को निरहुआ आम्रपाली दुबे के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।


फिलहाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे फिल्म 'रोमियो राजा' की शूटिंग कर रहे हैं। आम्रपाली दुबे इस फिल्म में एक बिज़नस वुमन का रोल निभा रही हैं। 'रोमियो राजा' के अलावा यह दोनों स्टार्स फिल्‍म ' निरहुआ द लीडर' और 'दूल्हा हिंदुस्तानी दुल्हन इंग्लिशतानी' में भी एक साथ नजर आने वाले हैं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग