ऐपशहर

भोजपुरी क्वीन Aamrapali Dubey और Anjana Singh के इस गाने का दिवाना हुआ यूपी बिहार, आपने देखा ?

भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस ऐक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और अंजना का गाना 'सौतिनिया के चक्कर में' लोगों को काफी पसंद आ रहा है। क्या आप अब तक देख पाए?

नवभारतटाइम्स.कॉम 16 Feb 2019, 5:25 pm
भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे और अंजना सिंह के गाना 'सौतिनिया के चक्कर में' सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भोजपुरी के इस गाने को भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। गाने लोकप्रियता इसके बाद भी दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ती जा रही है।
नवभारतटाइम्स.कॉम sautaniya


गाने में आम्रपाली दुबे और अंजना सिंह ने लाजवाब डांस किया है। गाने को देहात की पृष्टभूमि पर आम्रपाली और अंजना के हॉट अंदाज में शानदार तरीके से दिखाया गया है। इस गाने को कल्पना इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है। गाने को म्यूजिक राजेश राजनीश ने दिया है। गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं।

बता दें कि आम्रपाली दुबे का आइटम सॉन्ग हिट हो गया है। आइटम सॉन्ग 'लौंडा बदनाम हुआ तोहरे खातिर' आम्रपाली के फैन्स को काफी लुभा रहा है। आम्रपाली ने इस गाने में रेड कलर का लहंगा चोली पहनकर बेहतरीन बेली डांस किया है।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग