ऐपशहर

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे का पंजाबी गाने पर गजब एक्सप्रेशन का तड़का

Aamrapali Dubey New Video On Punjabi Song: आम्रपाली दुबे का नया भोजपुरी वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे पंजाबी गाने पर शानदार एक्सप्रशन देती हुई दिखाई दे रही हैं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 2 Oct 2020, 5:55 pm
भोजपुरी फिल्मों की क्वीन आम्रपाली दुबे का एक नया वीडियो यूट्यब पर छाया हुआ है। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे भोजपुरी नहीं बल्कि पंजाबी गाने पर लिप-सिंक करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके एक्सप्रेशन काफी शानदार लग रहे हैं। इस वीडियो के साथ आम्रपाली दुबे ने लिखा, 'जहां जाते हैं...छा जाते हैं।'
नवभारतटाइम्स.कॉम aamrapali
Aamrapali Dubey New Video On Punjabi Song


View this post on Instagram Jahan jaate hain CHHAAA jaate hain 👸🏼👸🏼👸🏼 A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on Sep 30, 2020 at 6:33am PDT

वीडियो में निरहुआ को मिस कर रहे फैंस
आम्रपाली दुबे के फैंस उनका यह वीडियो देख काफी एंटरटेन हो रहे हैं। इसके साथ ही कुछ फैंस ने उनके पंजाबी गाने पर वीडियो बनाने को लेकर थोड़ी हैरानी भी जता रहे हैं। आम्रपाली दुबे के इस वीडियो में कई फैंस ने निरहुआ को भी मिस कर रहे हैं।


डॉक्टर बनना चाहती थीं भोजपुरी क्वीन
बता दें कि आम्रपाली उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। वह अपनी पढ़ाई के दौरान डॉक्टर बनना चाहती थी। हालांकि बाद में उन्होंंने ऐक्टिंग में अपना करियर बनाया और आज वह भोजपुरी फिल्मों की टॉप ऐक्ट्रेस हैं।


आम्रपाली को माना जाता है भोजपुरी सिनेमा का लकी चार्म
आम्रपाली को भोजपुरी सिनेमा का एक लकी चार्म माना जाता है क्योंकि उनके हर गाने और फिल्में हिट होने की गारंटी होते हैं। ऐक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई-लिखाई मुंबई के भावन कॉलेज से पूरी की है। आम्रपाली को 'उत्‍तर प्रदेश सम्‍मान' से भी नवाजा जा चुका है। यह पुरस्‍कार उन्‍हें उत्‍तर प्रदेश के राज्‍यपाल राम नाईक ने दिया।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग