ऐपशहर

'लव दहेज' गाने पर शॉर्ट ड्रेस पहन नाचीं रानी चटर्जी,आम्रपाली दुबे ने शेयर किया विडियो

ऐक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भोजपुरी गाना 'लव दहेज' पर एक टिक-टॉक विडियो बनाया है। इस विडियो को आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर उनकी खूब तरीफ की है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 29 Nov 2019, 1:27 pm
भोजपुरी फिल्मों की क्वीन आम्रपाली दुबे का नया भोजपुरी गाना 'लव दहेज' को सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फैन्स इस गाने पर अपना टिक-टॉक विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम rani-chatterjee


इसके साथ ही भोजपुरी स्टार्स भी 'लव दहेज' सॉन्ग को खासा पसंद कर रहे हैं और इस पर विडियो बनाकर शेयर भी कर रहे हैं। ऐसा ही एक विडियो रानी चटर्जी ने भी इस गाने पर बनाया है, जिसे आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

View this post on Instagram Best actress for a reason 😍 @ranichatterjeeofficial aag laga di, aag laga di, aag laga di 🔥 A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on Nov 28, 2019 at 7:05pm PST

विडियो में रानी चटर्जी ब्लैक ऐंड वाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में 'लव देहज' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस के साथ शानदार एक्सप्रेशंस देती हुई दिखाई दे रही हैं। आम्रपाली ने उनका यह विडियो शेयर करते हुए लिखा,'बेस्ट ऐक्ट्रेस होने की वजह...रानी चटर्जी आग लगा दी, आग लगा दी,आग लगा दी।'



बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ का यह भोजपुरी गाना 27 नवंबर को यूट्यूब पर रिलीज किया था। गाने को इन्हीं दोनों स्टार्स ने मिलकर गाया है। दोनों की शानदार केमिस्ट्री गाने में देखते ही बन रही है। इसके अलावा शादी सीजन स्पेशल 'लव दहेज' के गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। गाने को म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग