ऐपशहर

सुर्ख लाल ड्रेस में सोशल मीडिया पर छाई मोनालिसा की ग्लैमरस तस्वीर

भोजपुरी ऐक्ट्रेस मोनालिसा ने अपना एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फोटो में मोनालिसा रेड कलर की ड्रेस में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 29 Jul 2020, 3:30 pm
भोजपुरी फिल्मों से टेलीविजन स्टार बनीं मोनालिसा अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करने के लिए भी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। वह अपने फैंस के साथ अपनी दिलचस्प तस्वीरें अक्सर शेयर करती रहती हैं, जो उनके फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है। हाल में उन्होंने अपनी एक नई तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में वह रेड कलर की ड्रेस में काफी हसीन नजर आ रही हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम monalisa
monalisa photo


View this post on Instagram Keep It Simple 😍.... #goodmorning #world #poser #me A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on Jul 28, 2020 at 10:03pm PDT

फोटो में वह रेड कलर के गाउन में सीढ़ी पर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। बिना मेकअप और सिंपल से हेयर स्टाइल के साथ वह काफी स्टाइलिश लग रही हैं। फोटो के साथ, उन्होंने कैप्शन दिया, 'किप इट सिम्पल .... #goodmorning #world #poser #me।'


बता दें कि मोनालिसा बिग बिस में आने के बाद काफी सुर्खियों में आईं। इस शो के दौरान उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह से शादी कर ली थी। उनकी शादी राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल पर प्रसारित हुई थी।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग