ऐपशहर

तृषा कर मधु के बाद भोजपुरी ऐक्ट्रेस प्रियंका पंडित का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हाल में भोजपुरी ऐक्ट्रेस तृषा कर मधु का एक एमएमएस लीक हुआ था। अब भोजपुरी की एक और ऐक्ट्रेस प्रियंका पंडित का एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 20 Aug 2021, 10:30 am
पिछले दिनों भोजपुरी फिल्मों की ऐक्ट्रेस तृषा कर मधु (Trisha Kar Madhu) का एक प्राइवेट एमएमएस (Trisha Kar Madhu MMS) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसमें वह अपने कथित 'बॉयफ्रेंड' के साथ नजर आ रही थीं। अब तृषा के बाद एक और भोजपुरी ऐक्ट्रेस प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) का प्राइवेट वीडियो (Priyanka Pandit private video) इंटरनेट पर वायरल हो गया है। तृषा के बाद प्रियंका का यह वीडियो सामने आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम priyanka

एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु का MMS लीक, बोलीं- कोई तुम्‍हारी बहन के सुहागरात का वीडियो लीक कर दे तब?
प्रियंका पंडित ने भोजपुरी में 'पवन पुत्र', 'इच्छाधारी', 'आवारा बालम', 'कर्म युग' और 'तोड़ दुश्मन की नली राम और अली' जैसी फिल्मों में काम किया है। प्रियंका का प्राइवेट वीडियो कई सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर नजर आ रहा है। हालांकि कहा जा रहा है कि प्रियंका का यह वीडियो काफी पुराना है मगर अब तृषा का एमएमएस लीक होने के बाद इसे फिर से शेयर किया जा रहा है।
पवन सिंह और पायल देव का गाना 'बारिश बन जाना' भोजपुरी में हुआ रिलीज
एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने के इरादे से इस वीडियो को वायरल कर रहे हैं। प्रियंका ने यह भी दावा किया है कि यह वीडियो उनका नहीं है और इसमें नजर आ रही लड़की कोई और है। अब प्रियंका के दावे में कितनी सच्चाई है इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
भोजपुरी स्टार संजीव मिश्रा और मणि भट्टाचार्य ने रचा ली शादी! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका अभी कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर रही हैं। अब वह फिल्म 'दिल मत देना मेरी सौतन को' और 'पुलिसगीरी' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह किशन राय, संचिता बनर्जी, गार्गी पंडित, कनक पांडे, निशा दुबे और प्राची सिंह के साथ फिल्म 'पांच मेहरिया' में भी नजर आएंगी।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग