ऐपशहर

Photos: भोजपुरी ऐक्ट्रेस स्वीटी छाबड़ा ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स से स्टेज पर मचाया धमाल

भोजपुरी ऐक्ट्रेस स्वीटी छाबड़ा ने अपने स्टेज डांस परफॉर्मेंस के कई फोटोज को इंस्टाग्रााम पर शेयर किया है। इन फोटोज में वह काफी स्टाइलिश रेड कलर की ड्रेस में वह काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 26 Nov 2019, 12:56 pm
भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी ऐक्ट्रेस स्वीटी छाबड़ा को उनकी शानदार ऐक्टिंग और जबरदस्त डांस मूव्स के लिए जाना जाता है। वह जब भी कोई स्टेज शो करती हैं तो धमाल मचा देती हैं। हाल ही में उन्होंने एक धमाकेदार स्टेज शो किया है, जिसकी तस्वीरें स्वीटी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम Sweety-Chhabra


तस्वीरों में स्वीटी स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही स्टाइलिश रेड कलर की ड्रेस में वह काफी ग्लैमरस लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए स्वीटी ने मोटिवेशनल लाइनों का कैप्शन दिया,'स्वीकार करने की हिम्मत और सुधार करने की नीयत हो, तो इंसान बहुत कुछ सीख सकता है। हमको कितने लोग पहचानते है ? उसका महत्व नहीं है, लेकिन क्यों पहचानते है..? इसका महत्व है।'

View this post on Instagram *स्वीकार करने की हिम्मत* *और* *सुधार करने की नीयत हो* *तो* *इंसान बहुत कुछ सीख सकता है।* *हमको कितने लोग पहचानते है ?* *उसका महत्व नहीं है,* *लेकिन क्यों पहचानते है..?* *इसका महत्व है. . .* A post shared by Sweety Chhabra (@sweety.chhabra_21) on Nov 24, 2019 at 6:41am PST

बता दें कि स्वीटी 'लागल रहा ए राजा जी', 'गवनवा लेजा राजा जी', 'दुलहन अइसन चाही', 'सौगंध', 'दाग' और 'रणभूमि' जैसी कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं।



इसके अलावा स्वीटी ने बॉलिवुड फिल्म 'फन 2 सहह... फूड्स इन द 10 वीं सेंचुरी' में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में गुलशन ग्रोवर, फरीदा जलाल, परेश रावल, कादर खान, मोहम्मद इकबाल खान और अनुज साहनी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग