ऐपशहर

सुनें, Khesari Lal Yadav के सुपरहिट गाने, जिनका दीवाना है पूरा यूपी-बिहार

आज हम आपके लिए भोजपुरी सिनेमा के मशहूर कलाकार खेसारी लाल यादव के सुपरहिट गाने लेकर आए हैं। खेसारी लाल यादव के यूं तो बहुत से गाने सुपरहिट है। ऐसे में कुछ चुनिंदा गाने आपके लिए...

नवभारतटाइम्स.कॉम 22 Feb 2019, 3:57 pm
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ना सिर्फ अपनी ऐक्टिंग के जरिए बल्कि डांसर और बेहतर गायक के तौर पर अपने फैन्स के दिलों में बसते हैं। ऐसे में हम आपके लिए खेसारी लाल के सुपरहिट गाने लेकर आए हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम khesari-mix-song


बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के लाखों फैन्स हैं। खेसारी लाल ने भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में की हैं। खेसारी के नए गानों का फैन्स को बेसब्री के साथ इंतजार रहता है। 2011 में रिलीज़ हुई खेसारी लाल यादव की फिल्म 'साजन चलल ससुराल' ने उन्हें रातों रात भोजपुरी फिल्मों का सुपरस्टार बना दिया था।










खेसारी लाल यादव को 2016 में भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय ऐक्टर अवॉर्ड्स से नवाजा गया था। खेसारी लाल को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के अकादमी पुरस्कार और 2017 में यूपी रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग