ऐपशहर

मोनालिसा का ऐक्शन विडियो देख पति विक्रांत ने किया कॉमेंट,ऐक्ट्रेस ने तुरंत दिया जवाब

भोजपुरी ऐक्ट्रेस मोनालिसा ने अपना एक नया विडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस विडियो में वह ऐक्शन करती हुई दिखाई दे रही हैं। विडियो पर मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह ने कॉमेंट किया है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 8 Jan 2020, 2:37 pm
भोजपुरी ऐक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लाइम लाइट बटोरती रहती हैं। ऐसे में उनका एक नया विडियो सोशल मीडिया पर समाने आ चुका है। इस विडियो में वह एक ऐक्शन सीन शूट करती दिख रही हैं। विडियो में वह रस्सीयों के सहारे ऊपर चढ़ते हुए नजर आ रही हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम monalisa-vikrant


मोनालिसा ने अपना यह विडियो कुछ ही समय पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और देखते ही देखते उनका यह विडियो वायरल भी हो गया है। शेयर किए इस विडियो पर मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत ने कॉमेंट किया 'मुझे आप पर गर्व है।' मोनालिसा ने भी अपने पति विक्रांत की इस कॉमेंट का तुरंत जवाब देते हुए 'लव यू' लिखा है।

View this post on Instagram Action Action .... 💪🏻💪🏻🤷‍♀️ #nazar #mohana #upcoming A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on Jan 7, 2020 at 9:42pm PST

बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी की सर्वाधिक चर्चित ऐक्ट्रेस हैं। वह तकरीबन हर नामचीन भोजपुरी स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है।



यूट्यूब पर मोनालिसा के कई भोजपुरी गाने भी काफी वायरल होते हैं । उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के अलावा 'मनी है तो हनी है', 'सरकार राज', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी कई बॉलिवुड फिल्में की हैं।


फिल्मों के अलावा उन्होंने इन दिनों टीवी इंडस्ट्री में शो 'नजर' से अपनी जबरदस्त पहचान बना ली है।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग