ऐपशहर

Sunny Leone के आइटम डांस को टक्कर देती भोजपुरी इंडस्ट्री की 'बेबी लियोन'

भोजपुरी ऐक्ट्रेस सीमा सिंह का नया आइटम सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। गाने में उनका जबरदस्त डांस फैन्स के होश उड़ा रहा है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 29 Apr 2019, 5:48 pm
भोजपुरी आइटम क्वीन सीमा सिंह के जलवों के क्या कहने। उनके हर गाने यूट्यूब पर दर्शकों के बीच सनसनी मचा देते हैं। हाल में उनका नया आइटम सॉन्ग 'बेबी लियोन के जवानी' दर्शकों के बीच रिलीज हो चुका है।
नवभारतटाइम्स.कॉम seema-singh


गाने में सीमा सिंह अपने जबरदस्त डांस मूव्स तहलका मचा रही हैं। भोजपुरी के इस गाने को 'आखिरी दम तक' के ऐल्बम ने रिलीज किया है। गाने को आवाज इंदु सोनाली ने दी है। वहीं गाने को म्यूजिक दमोदर राउ और गाने को लिखा रुस्तम घायल ने है।


बता दें कि सीमा सिंह ने 500 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों के गानों में काम किया है। उन्हें साल 2017 में विश्व भोजपुरी सम्मेलन में बेस्ट डांसर अवॉर्ड से नवाजा गया है। भोजपुरी के अलावा सीमा सिंह ने मराठी, गुजराती, तमिल, बंगाली और राजस्थानी फिल्मों में भी काम किया है।


उनको भोजपुरी सिनेमा की हेलन भी कहा जाता है। बता दें कि सीमा सिंह भारत में सबसे अधिक पैसा कमाने वाली मशहूर हस्तियों में शमिल हैं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग