याद कीजिए बॉक्स ऑफिस की उन दिनों की कहानी, जब पहले वीकेंड में ही फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाने के चलते हॉट ट्रेंड में रहती थी। लेकिन कोरोना काल के बाद से कमाई का सारा मौसम ही बदल गया। बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में महज 30-40 करोड़ कमाने के लिए तरसने लगी। आज कल बॉक्स ऑफिस पर 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' का क्लैश जारी है। दोनों ही फिल्में वीकेंड तक इस मुकाम तक पहुंचने के लिए स्ट्रगल करती नजर आ रही है। आइए आज आपको कोविड से पहले और कोरोना के बाद के उन आंकड़ों का एनालिसिस दिखाते हैं जब 'सुल्तान', 'वॉर', 'बाहुलबली 2' जैसी फिल्में पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ के पार पहुंच गई थी। तो दूसरी ओर कोरोना के बाद टॉप 5 फिल्मों का पहले वीकेंड पर क्या हाल रहा। कोरोना काल से पहले टॉप 10 फर्स्ट वीकेंड फिल्मों (All Time Top Opening Weekend) की बात करें तो इसमें 'बाहुबली 2', 'संजू', 'टाइगर जिंदा है', 'सुल्तान', 'दंगल', 'बजरंगी भाईजान', 'रेस 3', 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', 'प्रेम रत्न धन पयो' जैसी फिल्में शामिल है। लेकिन कोरोना काल के बाद टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की बात हो तो सबसे नंबर 1 पर 'केजीएफ चैप्टर 2' है जो पिछली सभी फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हुई।
क्या होता है फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन का मतलब (What Is First Weekend)
आमतौर पर कोई भी फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होती है। ऐसे में शुक्रवार, शनिवार और पहला वीकेंड रविवार...इन तीन दिनों के कलेक्शन को फर्स्ट वीकेंड (Top India First Week Grossers All Time) कहते हैं। हालांकि कई मामलों में ये वीकेंड 5 दिनों का भी होता है तो कुछ का 4 दिनों का भी। जैसे लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) और रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) राखी के त्यौहार के चलते 11 अगस्त 2022 को रिलीज हुई। 11 अगस्त को गुरुवार था, इसका मतलब इन दोनों ही फिल्मों का पहला वीकेंड 4 दिनों का बनेगा- गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार।
टॉप फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन करने वाली फिल्में (TOP INDIA FIRST WEEKEND ALL TIME)
बॉक्स ऑफिस इंडिया की इस लिस्ट के मुताबिक कुल 8 फिल्में हैं जो अभी तक फर्स्ट वीकेंड में 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने का रुतबा रखती हैं। इसमें से केजीएफ 2 एक ऐसी फिल्म है जो कोरोना काल के बाद रिलीज हुई और इसके बावजूद इसने नए कीर्तिमान स्थापित किए।
रॉकी भाई टॉप पर, सलमान खान का पलड़ा भारी
फर्स्ट वीकेंड ऑल टाइम की इस लिस्ट में केजीएफ 2 का जलवा बरकरार है। वहीं सलमान खान की पांच फिल्में (टाइगर जिंदा है, सुल्तान, बजरंगी भाईजान, रेस 3 और प्रेम रत्न धन पायो) टॉप 10 में शामिल है। वहीं अक्षय कुमार जो सबसे ज्यादा फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं, उनकी एक फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल नहीं है।
अब जरा साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों के बारे में भी जान लीजिए
1. द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) - 247 करोड़ रुपये
2. भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) - 182 करोड़ रुपये
3. गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) - 126 करोड़ रुपये
4. जुग जुग जियो (Jugjugg Jeyo) - 79 करोड़ रुपये
5. सम्राट पृथ्वीराज (Samraat Prithviraj) - 68 करोड़ रुपये
6. बच्चन पांडे (Bachchhan Pandey) - 49 करोड़ रुपये
7. एक विलन रिटर्न्स (Ek Villain Returns) -42 करोड़ रुपये
8. शमशेरा (Shamshera) - 41 करोड़ रुपये
9. रनवे 34 (Runway 34) - 33 करोड़ रुपये
10. हीरोपंती 2 (Heropanti 2) - 25 करोड़ रुपये
कोरोनाकाल के बाद टॉप 5 फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन करने वाली फिल्में
KGF: Chapter 2 (4-day वीकेंड) – 194 करोड़ रुपये
सूर्यवंशी (3-day वीकेंड) – 77.08 करोड़
RRR (3-day वीकेंड) – 74.50 करोड़
भूल भुलैया 2 (3-day वीकेंड) – 55.96 करोड़
83 (3-day वीकेंड) – 47 करोड़
क्या होता है फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन का मतलब (What Is First Weekend)
आमतौर पर कोई भी फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होती है। ऐसे में शुक्रवार, शनिवार और पहला वीकेंड रविवार...इन तीन दिनों के कलेक्शन को फर्स्ट वीकेंड (Top India First Week Grossers All Time) कहते हैं। हालांकि कई मामलों में ये वीकेंड 5 दिनों का भी होता है तो कुछ का 4 दिनों का भी। जैसे लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) और रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) राखी के त्यौहार के चलते 11 अगस्त 2022 को रिलीज हुई। 11 अगस्त को गुरुवार था, इसका मतलब इन दोनों ही फिल्मों का पहला वीकेंड 4 दिनों का बनेगा- गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार।
टॉप फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन करने वाली फिल्में (TOP INDIA FIRST WEEKEND ALL TIME)
क्रम संख्या | फिल्में | रिलीज डेट | स्क्रीन्स | कलेक्शन |
1. | KGF चैप्टर 2 | 14 अप्रैल 2022 | 4500 | 140 करोड़ से अधिक |
2. | बाहुबली 2 | 28 अप्रैल 2017 | 3950 | 127 करोड़ से अधिक |
3. | संजू | 29 जून 2018 | 4200 | 119 करोड़ से अधिक |
4. | टाइगर जिंदा है | 22 दिसंबर 2017 | 4600 | 114.91 करोड़ रुपये |
5. | सुल्तान | 6 जुलाई 2016 | 4350 | 105 करोड़ से अधिक |
6. | दंगल | 23 दिसंबर 2016 | 4250 | 104 करोड़ से अधिक |
7. | बजरंगी भाईजान | 17 जुलाई 2015 | 4100 | 101 करोड़ रुपये |
8. | रेस 3 | 15 जून 2018 | 4300 | 100 करोड़ से अधिक |
9. | ठग्स ऑफ हिंदोस्तान | 8 नवंबर 2018 | 4700 | 98 करोड़ से अधिक |
10. | प्रेम रत्न धन पायो | 12 नवंबर 2005 | 4200 | 97.63 करोड़ रुपये |