ऐपशहर

Captain America क्रिस इवांस ने सबसे पहले मां को बताई थी वर्जिनिटी खोने की बात, दौड़कर पहुंचे थे घर

पूरी दुनिया में कैप्टन अमेरिका के रूप में मशहूर एक्टर क्रिस इवांस अपनी अगली फिल्म 'द ग्रे मैन' के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। क्रिस ने एक पुराने इंटरव्यू में अपनी वर्जिनिटी के बारे में खुलकर बात की थी। क्रिस बताया था कि इस बारे में सबसे पहले उन्होंने अपनी मां को बताया था।

Edited byजैसमिन | नवभारतटाइम्स.कॉम 15 Jul 2022, 12:02 pm
हॉलीवुड स्टार क्रिस इवांस अभी अपनी आने वाली फिल्म 'द ग्रे मैन' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। पिछले 25 सालों में क्रिस ने हॉलीवुड में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं लेकिन क्या आपको पता है कि एक क्रिस ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में अपनी वर्जिनिटी के बारे में सनसनीखेज खुलासे किए थे। क्रिस ने बताया था कि जब उन्होंने पहली बार सेक्स किया था तो उन्होंने इस बात घर जाकर अपनी मां को बताया था।
नवभारतटाइम्स.कॉम chir-Evans
क्रिस इवांस


वर्जिनिटी के बारे में की थी मां से बात
साल 2017 में Chris Evans ने एक इंटरव्यू में अपनी मां लिसा कैपुआनो के बारे में बात की थी और बताया था कि उनकी मां कितनी 'कूल' हैं। क्रिस ने कहा, 'मेरा परिवार बहुत सी चीजों को लेकर बहुत खुले विचारों का है। अगर मैं हाई स्कूल में पार्टी करता था तो बीच पार्टी में अपनी मां को अजीब चीजों के बारे में बताता है। वह बहुत बहुत कूल वुमन हैं। इतनी कूल कि जब मैंने वर्जिनिटी खोई तो मैं दौड़कर घर आया और कहा- मैंने सेक्स कर लिया। मुझे नहीं पता कि मैं क्या कर रहा था लेकिन मैंने कर लिया।'
The Gray Man First Review: 'द ग्रे मैन' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल, क्रिस इवांस और रयान गोसलिंग को टक्कर दे रहा धनुष का अनदेखा अवतार
22 जुलाई को रिलीज होगी 'द ग्रे मैन'
बता दें कि The Gray Man में क्रिस ने लॉयड हैनसेन का किरदार निभाया है। एंथनी और जो रूसो के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ऑस्कर विनर एक्टर रायन गॉसलिंग, अना दे अर्मस और इंडियन एक्टर धनुष मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इसी नाम से आई 2009 की एक नॉवल का अडैप्टेशन है। फिल्म को 22 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
Dhanush's Sons : 'द ग्रे मैन' प्रीमियर पर धनुष के बेटों यात्रा और लिंगा ने लूटी महफिल, छोटे मियां पर फैंस फिदा
क्रिस के पास हैं ये फिल्मेंक्रिस ने हाल में अपनी अगली फिल्म की भी घोषणा कर दी है। इस फिल्म 'पेन हसलर्स' को डेविड यैट्स डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें एमिली ब्लंट भी मुख्य भूमिका में होंगी। इसके अलावा क्रिस के पास डेक्सटर फ्लेचर्स की 'गोस्टेड' और जेक कैसडन की 'रेड वन' भी है। 'रेड वन' में क्रिस के साथ ड्वेन जॉनसन नजर आने वाले हैं।
लेखक के बारे में
जैसमिन
जैसम‍िन साल 2020 से बतौर कंटेंट राइटर नवभारत टाइम्स की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुड़ी हुई हैं। हिंदी सिनेमा के साथ-साथ वह भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में भी गहरी रुचि रखती हैं। उनकी विशेष रुचि सितारों से जुड़ी गॉसिप्‍स में रहती है। उन्‍हें संगीत से खासा लगाव है खासकर रीजनल म्‍यूजिक की वह बड़ी पैरोकार हैं।... और पढ़ें

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग