ऐपशहर

सांस लेने के इस तरीके से चले गए जेके रोलिंग के कोरोना वायरस जैसे लक्षण, ट्विंकल खन्ना ने भी शेयर किया पोस्ट

हैरी पॉटर ऑथर जेके रोलिंग ने क्वीन्स हॉस्पिटल के एक डॉक्टर का वीडियो शेयर किया है और बताया कि इस तरीके से उनके कोरोना वायरस जैसे लक्षण चले गए। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी यह पोस्ट शेयर किया है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 7 Apr 2020, 8:36 am
कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय ढूंढ़ रहे हैं। डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स भी इसका इलाज ढूंढ़ने में लगे हैं। अब 'हैरी पॉटर' की ऑथर जे के रोलिंग ने एक वीडियो पोस्ट किया है और बताया है कि इससे उनको COVID-19 जैसे लक्षणों में राहत मिली। हालांकि उनका टेस्ट नहीं हुआ था।
नवभारतटाइम्स.कॉम जे के रोलिंग


रोलिंग ने शेयर किया डॉक्टर का वीडियो
रोलिंग ने लिखा है, कृपया क्वीन्स हॉस्पिटल के इस डॉक्टर को देखें उन्होंने एक्सप्लेन किया है कि सास लेने में तकलीफ के लक्षणों में कैसे आराम पाया जा सकता है। बीते 2 हफ्तों से मुझे C19 के सारे लक्षण थे (हालांकि मेरा टेस्ट नहीं हुआ) डॉक्टर हसबैंड की सलाह पर ऐसा किया। मैं पूरी तरह से ठीक हूं इससे काफी मदद मिली। उन्होंने इस वीडियो का लिंक भी पोस्ट किया है।


फॉलोअर्स के ट्वीट
जेके रोलिंग के ट्वीट के बाद कई लोगों ने कॉमेंट किया है कि उन्हें भी इस एक्सर्साइज से काफी मदद मिली है।



ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया वीडियो
जेके रोलिंग के ट्वीट को ट्विंकल खन्ना ने भी अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, इससे मदद मिल सकती है, निश्चित तौर पर आपको कोई नुकसान नहीं होगा।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग