ऐपशहर

ऐंजलिना जॉली से अलग होने के बाद ब्रैड पिट को मिला नया प्यार

ऐंजलिना जॉली से अलग होने के बाद ब्रैड पिट अब किसी और के प्यार में गिरफ्तार हो चुके हैं।

नवभारत टाइम्स 21 Apr 2018, 10:37 am
ऐंजलिना जॉली से अलग होने के बाद ब्रैड पिट अब किसी और के प्यार में गिरफ्तार हो चुके हैं। उनका नया प्यार सिर्फ ब्यूटी में ही नहीं बल्कि ब्रेन में भी आगे है। पिट का दिल आया है नेरी ऑक्समैन पर जो कि 42 साल की डायवोर्सी प्रफेसर हैं, अवॉर्ड विनिंग आर्किटेक्ट और एमआईटी (Massachusetts Institute of Technology) से पीएचडी हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम ब्रैड पिट- नेरी ऑक्समैन
ब्रैड पिट- नेरी ऑक्समैन


रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की दिन में कई बार बात होती है और ब्रैड पिट का कहना है कि उन्होंने आज तक नेरी से ज्यादा सेक्सी चीज नहीं देखी। खबरों के मुताबिक 54 साल के ब्रैड पिट उनसे करीब छह महीने पहले मिले थे और मिलते ही दोनों में तुरंत कनेक्शन जुड़ गया था। और ब्रैड पिट उन पर पूरी तरह से फिदा हैं।

सॉर्स की मानें तो दोनों में आर्किटेक्चर, डिजाइन और आर्ट के लिए दीवानगी है इसलिए दोनों की तुरंत केमिस्ट्री जम गई। जानकारी के मुताबिक ब्रैड अपने इस नए प्यार को छिपाते भी नहीं हैं। हालांकि नेरी को इस मीडिया अंटेशन से काफी दिक्कत हो रही है।

बता दें कि ऐंजलिना जॉली और ब्रैड पिट सितंबर 2016 में अलग हो गए थे, उनके छह बच्चे हैं और तलाक की प्रकिया चल रही है।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग