65th Amazon Filmfare Awards 2020 Pics Of Bollywood Actors And Actresses
65वें ऐमजॉन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020: बॉलिवुड के सितारों ने बांधा समां, देखिए तस्वीरें
जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' छाई रही। यह फिल्म 13 कैटेगरीज में नॉमिनेट हुई थी, जिसमें से 10 अवॉर्ड यह अपने नाम कर गई। बेस्ट ऐक्टर क्रिटिक चॉइस का अवॉर्ड आयुष्मान खुराना (आर्टिकल 15) को मिला।
नवभारतटाइम्स.कॉम16 Feb 2020, 1:35 pm
बॉलिवुड के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित 65वें ऐमजॉन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 की घोषणा हो चुकी है। फिल्म 'गली बॉय' की फिल्मफेयर में धूम रही। आलिया और रणवीर को बेस्ट ऐक्ट्रेस और ऐक्टर का अवॉर्ड मिला। साथ ही बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी 'गली बॉय' को ही मिला। बॉलिवुड के इस सबसे बड़े अवॉर्ड फंक्शन के मौके पर बॉलिवुड के सितारों ने समां बांध दिया।
रणवीर सिंह के साथ टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन
65वें ऐमजॉन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान ऐक्टर रणवीर सिंह के साथ टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन।
रणवीर और आलिया छाए
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को इसी फिल्म के लिए 'बेस्ट ऐक्टर इन अ लीडिंग रोल' के पुरस्कार से नवाजा गया रणवीर और आलिया के साथ टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन।
असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल भी पहुंचे
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन।
वरुण धवन ने दर्शकों को खूब रिझाया
असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल, ऐक्टर वरुण धवन और टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन।
वरुण धवन और आलिया भट्ट की मस्ती
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान वरुण धवन और आलिया भट्ट की मस्ती।
...जब अक्षय कुमार से मिले सीएम सर्बानंद
असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल और बॉलिवुड स्टार अक्षय कुमार।
माधुरी से मिलीं आलिया
65वें ऐमजॉन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 के दौरान आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित।
तापसी और भूमि पेडनेकर साथ-साथ
तापसी और भूमि पेडनेकर भी इस मौके पर एक साथ दिखीं। दोनों किसी बात पर जोर से हंसते हुए कैमरे में कैद हो गईं।
भूमि और तापसी का रहा जलवा
भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू के साथ टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन।
रमेश सिप्पी को लाइफ टाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड
लाइफ टाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड से रमेश सिप्पी को सम्मानित किया गया। इस दौरान वह अपनी पत्नी किरण जुनेजा के साथ दिखे।
माधुरी से गले लगे रणवीर
इस मौके पर रणवीर सिंह ने माधुरी दीक्षित को भी गले लगाया।
...जब गले लगे आयुष्मान और रणवीर
आयुष्मान खुराना और रणवीर सिंह इस मौके पर एक-दूसरे से गले मिले।
विक्की कौशल की गोद में वरुण धवन
फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान वरुण धवन खूब मस्ती करते दिखे। कभी आलिया के साथ तो कभी विक्की कौशल के साथ।
विक्की कौशल और रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने भी खूब मस्ती की। उन्होंने ऐक्टर विक्की कौशल को गले से लगाया।
गोविंदा को अवॉर्ड ऑफ एक्सिलेंस इन सिनेमा
अवॉर्ड ऑफ एक्सिलेंस इन सिनेमा से सम्मानित हुए गोविंदा। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी दिखीं।
..और छा गईं उर्वशी रौतेला
65वें ऐमजॉन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 में सबकी निगाहें उर्वशी रौतेला पर टिक गईं।
अनन्या पांडे को 'तापसी ज्ञान'
इस मौके पर अनन्या पांडे को तापसी पन्नू कुछ सलाह देते दिखीं।
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे
कार्तिक आर्यन ट्रॉफी के साथ दिखे। इस दौरान उनकी को-स्टार अनन्या पांडे भी साथ रहीं।
अक्षय कुमार की मस्ती
बॉलिवुड स्टार अक्षय कुमार इस दौरान सभी के साथ मस्ती करते दिखे।
ताहिरा कश्यप और तापसी
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ तापसी पन्नू
Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर