ऐपशहर

RSS प्रमुख मोहन भागवत के हाथों आमिर खान ने लिया दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड

लता मंगेशकर के परिवार द्वारा संचालित दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार के लिए इस साल आमिर खान को उनकी फिल्म ‘दंगल’ के लिए चुना गया था। कपिल देव को क्रिकेट जगत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

संजय मिश्रा | नवभारतटाइम्स.कॉम 24 Apr 2017, 9:29 pm
बॉलिवुड अभिनेता आमिर खान, क्रिकेटर कपिल देव और अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री वैजयंती माला को आज 75वें मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सोमवार की शाम मुंबई में यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने प्रदान किया।
नवभारतटाइम्स.कॉम aamir khan kapil dev vaijanti mala received 75th master dinanath mangeshkar award
RSS प्रमुख मोहन भागवत के हाथों आमिर खान ने लिया दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड


भारतरत्न लता मंगेशकर के परिवार द्वारा संचालित दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार के लिए इस साल आमिर खान को उनकी फिल्म ‘दंगल’ के लिए चुना गया था। वहीं दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव को क्रिकेट जगत में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए इस विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
pic.twitter.com/imAofzywOh — BOLLYWOODWIKIPEDIA (@bollywoodwikipe) April 24, 2017 आमिर खान और कपिल देव के साथ ही अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री वैजयंती माला को हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी विशेष उपलब्धि के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
pic.twitter.com/kzL4m1fluj — BOLLYWOODWIKIPEDIA (@bollywoodwikipe) April 24, 2017 इस मौके पर कोकिलकंठी लता मंगेशकर ने कहा, 'मोहन भागवत को वंदन। उनका आना मुझ पर उपकार है। मेरे पिता हिंदू महासभा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य रह चुके हैं। सभी अवॉर्ड से सम्मानित सदस्यों का अभिनंदन।'
pic.twitter.com/2LPzCu8zPB — BOLLYWOODWIKIPEDIA (@bollywoodwikipe) April 24, 2017 मास्टर दीनानाथ प्रतिष्ठान और हृदयेश आर्ट्स की तरफ से दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड हर साल मास्टर दीनानाथ मंगेशकर के सम्मान में अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वालों को प्रदान किया जाता हैं। जिसमें संगीत क्षेत्र, समाज सेवा, नाटक, साहित्य और सिनेमा के क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होते हैं। अपनी कला से अलग-अलग क्षेत्रों में व्यापक तौर पर प्रभाव डालने वाले कलाकारों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
लेखक के बारे में
संजय मिश्रा
"संजय मिश्रा (Sanjay Mishra Katyani) पिछले 17 सालों से फिल्म जर्नलिस्ट हैं। साल 2006 में दूरदर्शन से एक रिपोर्टर के तौर पर अपनी शुरुआत करने के बाद, लाइव इंडिया, मी मराठी, नेटवर्क 18 हिंदी, इंडिया टीवी और न्यूज़ एक्सप्रेस जैसे न्यूज़ चैनल के साथ 10 साल सक्रिय फिल्म रिपोर्टिंग की। साल 2015 में बुक माय शो के साथ जुड़कर डिजिटल/ऑनलाइन न्यूज़ की दुनिया में कदम रखा और बीबीसी हिंदी और जागरण डॉट कॉम के साथ कार्य किया। साल 2016 से टाइम्स ऑफ इंडिया परिवार, नवभारत टाइम्स डॉट कॉम का हिस्सा बन गए। एनबीटी में 2016 से प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रड्यूसर के रूप में कार्यरत। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले संजय मिश्रा का जन्म और पढ़ाई-लिखाई मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हुई।... और पढ़ें

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग