ऐपशहर

'लवरात्रि' के नए सॉन्ग 'तेरा हुआ' में आयुष और वरीना का रोमांस

सुपरस्टार सलमान खान ने अपने जीजा आयुष शर्मा की पहली फिल्म 'लवरात्रि' का नया गाना 'तेरा हुआ' जारी किया है। फिल्म के निर्माता सलमान ने इसे रोमांटिक बताया है।

एजेंसियां 30 Aug 2018, 4:04 pm
सुपरस्टार सलमान खान ने अपने जीजा आयुष शर्मा की पहली फिल्म 'लवरात्रि' का नया गाना 'तेरा हुआ' जारी किया है। फिल्म के निर्माता सलमान ने इसे रोमांटिक बताया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम loveratri


इस गाने को ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'ये लो, आ गया...लवरात्रि का नया गाना...बहुत रोमांटिक है। तेरा हुआ। मुझे बहुत अच्छा लगा।' गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म लवरात्रि अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित है। वह पहली बार फिल्म का निर्देशन कर रहे है। यह सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित और नरेन भट्ट द्वारा लिखित है। फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होगी।




इस गाने में आयुष और लीड ऐक्ट्रेस वरीना की जोड़ी काफी जंच रही हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म से सलमान की बहन अर्पिता के हज्बंड आयुष बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इन दिनों आयुष और वरीना फिल्म के प्रमोशन में जी-जान से जुटे हैं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग