ऐपशहर

रणबीर कपूर पर नजर रखने के लिए ये काम करते थे ऋषि कपूर, अभिषेक बच्चन ने किया खुलासा

बॉलिवुड ऐक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने एक किस्सा सुनाया है। अभिषेक बच्चन ने बताया कि दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) को लेकर चिंतित रहते थे। इसलिए वह उनकी ऐक्टिविटी पर नजर रखते थे।

नवभारतटाइम्स.कॉम 11 Apr 2021, 7:34 pm
बॉलिवुड ऐक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके कई किस्से आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने सुनाया है। अभिषेक बच्चन ने बताया कि ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) को लेकर चिंतित रहते थे। इसलिए वह उनकी ऐक्टिविटी पर नजर रखते थे।
नवभारतटाइम्स.कॉम ऋषि कपूर और रणवीर कपूर
ऋषि कपूर और रणवीर कपूर


अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया, 'हम लोग शिमला में शूटिंग कर रहे थे। मैं सुबह की कॉफी के लिए ऋषि कपूर के रूम में गया तो वो अपने कंप्यूटर पर कुछ देख रहे थे। मैंने देखा कि वे किसी सेलिब्रिटी गॉसिप वेबसाइट पर रणबीर कपूर के बारे में जानकारी ले रहे थे।'


अभिषेक बच्चन को नहीं पता था कि वह क्या कर रहे हैं। इस पर उन्होंने ऋषि कपूर से पूछा, तो उन्होंने एक सेलिब्रिटी गॉसिप वेबसाइट दिखाई और कहा कि वह यह जानकारी ले रहे हैं रणबीर कपूर जीवन में क्या चल रहा है। बताते चलें कि अभिषेक बच्चन और ऋषि कपूर ने फिल्म 'दिल्ली-6' और फिल्म 'ऑल इज वेल' में साथ काम किया है।

बताते चलें कि साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यू यॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह साल 2019 में भारत लौटे थे। उनको 29 अप्रैल, 2020 को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन 30 अप्रैल को उन्होंने वहां अंतिम सांस ली।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग