ऐपशहर

तैमूर का नया गेम बने Paparazzi, सैफ ने बताया बेटा कैसे करता है उनकी नकल

सैफ ने बताया कि तैमूर पपराजी को देखकर मीडियावाले बोलता है और फिर उनका फोन लेकर फोटो खींचने की नकल करते वक्त कहता है 'खिचिक, खिचिक।'

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 6 May 2019, 11:27 pm
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेट तैमूर को लेकर मीडिया और अन्य लोगों के बीच कितना क्रेज है, यह किसी से छिपा नहीं है। नन्ही सी उम्र में ही तैमूर की पॉप्युलैरिटी बड़े स्टार्स जितनी है। आए दिन तैमूर की फोटोज न सिर्फ सोशल मीडिया पर सर्कुलेट होती रहती हैं बल्कि पपराजी भी तैमूर की फोटो क्लिक करने का एक मौका भी नहीं छोड़ते। तैमूर ने घर से बाहर कदम रखा नहीं कि पपराजी फोटो क्लिक करने पहुंच जाते हैं। शायद इसी का नतीजा है कि अब सैफ और करीना का यह बेटा मीडियावालों को नकल करने लगा है।
नवभारतटाइम्स.कॉम taimur


सैफ ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे मीडियावालों को नकल करना तैमूर का फेवरिट गेम बन गया है। सैफ के मुताबिक, तैमूर पपराजी को 'मीडियावाले' कहकर बुलाता है और उनका फोन लेकर फटॉग्रफर बन जाता है। इतना ही नहीं, फोन का कैमरा लोगों की तरफ करके वह 'खिचिक, खिचिक' भी बोलता है।


वाकई, तैमूर के प्रति क्रेज दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। पूरा सोशल मीडिया उनकी फोटोज से पटा पड़ा है। हालांकि करीना को बिल्कुल भी पसंद नहीं है कि मीडिया उनके बेटे की फोटो क्लिक करे और हर जगह उसे फॉलो करे। इस बारे में वह कई इंटरव्यू में बोल भी चुकी हैं।


पपराजी द्वारा तैमूर की फोटो क्लिक किए जाने पर एक बार करीना ने कहा था कि उन्हें और सैफ को लगता है कि यह काफी गैरजिम्मेदाराना है। हॉलिवुड में सिलेब्रिटीज अपने बच्चों का चेहरा ढक लेते हैं लेकिन उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया। करीना ने आगे कहा था कि वह चाहती हैं कि उनका बच्चा आजादी से अपनी जिंदगी जिए।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग