ऐपशहर

Vicky Kaushal ने शाहरुख खान संग शेयर की पुरानी तस्वीर, पहचान नहीं पाएंगे आप

विकी कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें शाहरुख खान के साथ वह भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो में विकी को पहचान पाना मुश्किल है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 10 Sep 2019, 10:30 pm
विकी कौशल ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें लाइफ में कभी ऐक्टर शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिलेगा। भले ही दोनों ने किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है, लेकिन अवॉर्ड फंक्शन के दौरान स्टेज तो शेयर किया ही है। और यह विकी के लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा है।
नवभारतटाइम्स.कॉम vicky....


विकी ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जो शाहरुख की फिल्म 'अशोका' के सेट की है। इस फोटो में शाहरुख के साथ विकी कौशल नजर आ रहे हैं। 'अशोका' 2001 में आई थी और विकी उस वक्त शायद स्कूल में पढ़ते होंगे। लेकिन आज विकी बॉलिवुड के टॉप स्टार्स में शुमार हैं।

विकी ने यह फोटो शेयर की।



2001 में विकी ने सोचा भी नहीं था कि वह कभी बॉलिवुड में आएंगे और उन्हें 'रोमांस के बादशाह' शाहरुख के साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिलेगा। विकी खुद को खुशकिस्मत मानते हैं।


लगता है कि अब विकी की लिस्ट में अगला नंबर शाहरुख का है। यानी वह शाहरुख के साथ काम करना चाहते हैं। उम्मीद करते हैं उनकी ये इच्छा जल्द पूरी हो। वैसे फिलहाल तो विकी की फिल्मी लिस्ट पैक है।


उनके पास क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की बायॉपिक के अलावा फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायॉपिक है। इन फिल्मों के अलावा वह 'भूत पार्ट 1: द हॉन्टेड शिप' नाम की एक फिल्म में भी नजर आएंगे, जिसे करण जौहर प्रड्यूस कर रहे हैं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग