ऐपशहर

Vivek Oberoi ने लोगों से की पीएम नरेंद्र मोदी के पक्ष में वोट करने की अपील

ऐक्टर विवेक ओबेरॉय दिल्ली में बीजेपी के लिए प्रचार करते दिखे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नरेंद्र मोदी को ही वोट दें।

भाषा 5 May 2019, 5:40 pm
फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से दिल्ली में रविवार को चुनाव प्रचार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान करने का लोगों से अनुरोध किया। दिल्ली में सभी सात सीटों पर 12 मई को मतदान है।
नवभारतटाइम्स.कॉम विवेक ओबेरॉय ने की पीएम के लिए अपील
फाइल फोटो


प्रधानमंत्री मोदी की बायॉपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' में उनका किरदार निभाने वाले ओबेरॉय ने दिल्लीवासियों से सभी सात सीटों पर प्रधानमंत्री के लिए मतदान करने को कहा। करीब तीन घंटे इंतजार के बाद 'सातों सीटें मोदी को' कार्यक्रम के लिए ओबेरॉय कांस्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया पहुंचे।

ओेबेरॉय ने 'उड़ी : द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म के लोकप्रिय संवाद 'हाउ इज द जोश?' के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने अपनी ऊंगली पर लगी मतदान की स्याही भी दिखाई। मुंबई में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था।

PM Narendra Modi की बायॉपिक फिल्म की रिलीज़ डेट फाइनल

ओबेरॉय ने कहा, 'भारत के इतिहास में जब कभी एक राजकुमार या किसी बाहरी ने देश पर शासन किया, तब व्यापक लूट हुई है। लेकिन यह देश अब नहीं लूटेगा, बल्कि यह उठेगा।' उन्होंने कहा, 'दिल्ली महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश का दिल है। माधुरी दीक्षित जी का दिल धक - धक करता है लेकिन हमारे भारत का दिल क्या कहता है? मोदी - मोदी। यदि मोदी भारत के दिल की धड़कन हैं तो वह फिर से पीएम बनेंगे।'

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग